{"_id":"6a0c58b0831f3168330651b9","slug":"ghamdoj-toll-will-be-barrier-free-tax-will-be-deducted-through-hi-tech-cameras-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88490-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बैरियर फ्री होगा घामडोज टोल, हाईटेक कैमरों से कटेगा टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बैरियर फ्री होगा घामडोज टोल, हाईटेक कैमरों से कटेगा टैक्स
विज्ञापन
गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर स्थित है घामडोज टोल प्लाजा, छह माह में मल्टी लेवल फ्री फ्लो टोल में किया जाएगा तब्दील
नंबर गेम- 22 लेन का है टोल प्लाजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर स्थित घामडोज टोल प्लाजा को अगले छह माह में मल्टी लेवल फ्री फ्लो टोल सिस्टम में बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे ट्रैफिक जाम और लंबी कतारों से राहत मिलेगी। यह टोल प्लाजा 22 लेन का है।
नई तकनीक के तहत वाहनों से टोल शुल्क स्वतः वसूला जाएगा। इसके लिए हाईवे पर आधुनिक कैमरे और सेंसर लगाए जाएंगे, जो वाहनों के नंबर प्लेट और फास्टैग को स्कैन कर शुल्क काटेंगे। इससे वाहनों की आवाजाही तेज और ईंधन की बचत होगी। अधिकारियों के अनुसार, मल्टी लेवल फ्री फ्लो टोल प्रणाली लागू होने से हाईवे पर यातायात अधिक सुगम होगा। खासकर पीक आवर्स के दौरान लगने वाले जाम में काफी कमी आने की उम्मीद है। योजना के तहत टोल प्लाजा पर तकनीकी ढांचे को अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा और निगरानी के लिए अतिरिक्त उपकरण भी लगाए जाएंगे। एनएचएआई की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फ्री फ्लो टोल सिस्टम लागू होने से यात्रियों का समय बचेगा और सड़क पर प्रदूषण भी कम होगा।
जमीन नहीं मिलने से खेड़कीदौला टोल को शिफ्ट करने का मामला फंसा
जमीन नहीं मिलने से खेड़कीदौला टोल को शिफ्ट करने का मामला फंसा हुआ है। प्रशासन अब तक कुकरौला में जमीन विवाद सुलझा नहीं सका है। वहीं, दूसरी जगह भी जमीन नहीं उपलब्ध कराई गई है। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित खेड़कीदौला टोल से लोगों को परेशानी हो रही है। लोग वर्ष 2015 से टोल हटाने की मांग कर रहे हैं। पचगांव में टोल बनाने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को 28 एकड़ जमीन दी थी। एनएचएआई ने पचगांव में टोल शिफ्ट करने का काम शुरू किया था। इसी दौरान गांवों के लोग पचगांव चौक पर अंडरपास और टोल को मानेसर की ओर बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इससे एनएचएआई का कार्य प्रभावित हुआ। इसके बाद पचगांव से टोल को मानेसर की ओर करीब एक किलोमीटर पहले कुकरौला में शिफ्ट करने पर काम शुरू किया गया, लेकिन यहां सुरक्षा कारणों का हवाला देकर काम रोक दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
घामडोज टोल को मल्टी लेवल फ्री फ्लो टोल सिस्टम में बदलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उम्मीद है कि छह माह में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इस नई तकनीक से टोल पर बैरियर नहीं होंगे और एआई कैमरों से गाड़ियों की दूरी के अनुसार स्वतः टोल कट जाएगा। -योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई