{"_id":"605243788ebc3ee6487f0b38","slug":"general-meeting-of-municipal-house-today-gurgaon-news-noi57193241","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के सदन की सामान्य बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के सदन की सामान्य बैठक आज
विज्ञापन
गुुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन (जॉन हाल) में बृहस्पतिवार को नगर निगम गुरुग्राम के सदन की सामान्य बैठक होगी। इसमें नए वित्तवर्ष का बजट पेश किया जाएगा। जिस तरीके से बजट को लेकर पूर्व में बैठकें आयोजित की गई हैं, उसको देखते हुए बैठक हंगामेदार होने के आसार है।
नगर निगम प्रशासन ने जिस तरीके से नए वित्तवर्ष में आय-व्यय की योजना तैयार की है, उससे अधिकांश पार्षदों में असंतोष का भाव है जबकि कुछ पार्षद सीधे तौर पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। वहीं स्ट्रीट वेंडिंग योजना में अधिकारियों की अनियमितताओं पर भी पार्षद निगम प्रशासन को घेर सकते हैं। 11 नवबंर को निगम के सदन की सामान्य बैठक में रेहड़ियों से की जा रही कर वसूली का मुद्दा प्रमुखता से उठा था।
अवैध रेहड़ियों पर भी चर्चा होने के आसार
अवैध रूप से लगाई जा रही रेहड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट भी पार्षदों ने मांगी गई थी। इस पर बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक में पार्षद निगम प्रशासन को घेरने को कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। निगम की आय बढ़ाने के लिए खाली पड़ी जमीन को लीज पर देने का सुझाव दिया जाता रहा है। इसके क्रियान्वयन को लेकर भी पार्षदों द्वारा निगम की बैठक में सवाल रखने के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क पर गड्ढे भरने में की जाती है ढिलाई
वहीं, बिजली, पानी, सीवर, गैस कनेक्शन के लिए की जाने वाली खुदाई के बाद गड्ढों को भरने में लापरवाही की जाती है। इससे आम लोगों को समस्या होती है। इसको लेकर भी पार्षद समय-समय पर सदन की बैठक में मुद्दा उठाते रहे हैं, जिस पर बृहस्पतिवार को भी सदन के बैठक में पार्षद अधिकारियों से सवाल-जवाब कर सकते हैं। इसके अलावा लंबित विकास कार्यों लेकर विभिन्न पार्षद निगम प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज उठाएंगे। वहीं, बजट में आय को लेकर बनाई गई योजनाओं को लेकर तमाम पार्षद असहमित व्यक्त कर सकते हैं।
वर्जन-
निगम के सदन की सामान्य बैठक में विभिन्न मुद्दे उठाए जाएंगे। बजट में आय-व्यय का जो खाका तैयार किया गया है, वह किसी के भी ज्यादा समझ में नहीं आ रहा है। सदन की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से रखेंगे। - आरएस राठी, निगम पार्षद, वार्ड क्रमांक-34