फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gave 36 hours to remove illegal possession

अवैध कब्जा हटाने के लिए 36 घंटे का समय दिया

Mon, 04 Jul 2022 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Gave 36 hours to remove illegal possession
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-14 में अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ने की तैयारी की है। सोमवार को एचएसवीपी ने क्षेत्र में अवैध कब्जों को स्वयं ही हटा लेने के संबंध में मुनादी की और 36 घंटे का समय दिया है। निर्धारित समय सीमा में अवैध कब्जे नहीं हटाने वालों के खिलाफ बुधवार से ध्वस्त करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बताया गया कि सेक्टर-14 की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि मार्केट में कुछ दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर रखा है। विभाग की ओर से सर्वे किया गया। एसडीई सर्वे सत्य नारायण ने बताया कि इस तरह के कब्जा करने वाले 25 दुकानदारों को चिन्हित किया गया। इनको नोटिस दिए गए लेकिन नोटिस का कोई भी जवाब नहीं दिया गया। अब सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई गई है। 36 घंटे का समय दिया गया है। इसके बाद अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जो सामान मिलेगा, उसे विभाग जब्त कर लेगा। ध्वस्त करने के दौरान जो नुकसान होगा, उसकी जिम्मेदारी भी अवैध कब्जा करने वालों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed