फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Garbage being burnt near Nirvana Country, garbage rules ignored

Gurugram News: ग्रैप नियमों की अनदेखी, निर्वाणा कंट्री के पास जलाया जा रहा कूड़ा

Fri, 01 Dec 2023 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Garbage being burnt near Nirvana Country, garbage rules ignored
कूड़े से निकल रहे धुएं को देखकर लोगों ने की शिकायत, दमकल ने आग बुझाई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर 50 स्थित निर्वाणा कंट्री के पास बृहस्पतिवार को कूड़ा जलता हुआ देखकर निवासियों ने शिकायत की। कूड़ा डंपिंग की जगह से काफी ऊंचाई तक धुआं उठ रहा था। पुलिस से शिकायत की गई, फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई गई। सेक्टर 50 के पास बड़ी मात्रा में कूड़ा जलाए जाने की घटनाएं कई बार हुई है। नवंबर महीने की यह दूसरी घटना है।
निर्वाणा कंट्री के 1400 प्लॉटेड घरों के अलावा साउथ क्लोज, नॉर्थ क्लोज, हिबिस्कस सोसाइटी, फ्रेस्को सहित तिघरा गांव, समसपुर, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के लोग भी इससे प्रभावित होते रहे हैं। आस-पास के गांवों में भी कूड़ा डंप कर उसे जलाया जाता रहा है। इन सोसाइटियों में लोगों ने घरों में एयरप्यूरिफायर लगाया है मगर बाहर निकलने पर धुएं के कारण ज्यादा परेशान हो रहे हैं। निवासियों ने कहना है कि ग्रैप के नियमों को लेकर प्रशासन सख्त नहीं है। कूड़ा नहीं जले इसकी कोई व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं जबकि यह एक हेल्थ इमर्जेंसी का समय है।
विज्ञापन




निगमायुक्त से पांच सूत्री मांग रखी

निर्वाणा कंट्री निवासी सिटिजन फॉर क्लीन एयर की संयोजिका रुचिका सेठी टक्कर ने बताया कि यह एक स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी हैं। सेक्टर 51 के प्रदूषण सूचक में सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा दर्ज होती है। यहां खाली जगहों पर कूड़ा जमा होता और जला दिया जाता है। खेतों वाली पराली जलनी बंद हुई तो कूड़े वाली पराली शुरु हो गई है। निगमायुक्त को पत्र लिखकर मांग की गई है कि ढाबा, होटल, रेहड़ियां और अन्य दुकानों के कूड़े की मैपिंग की जाए। वे हर शाम अपना कूड़ा एकत्र कर जला देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठोस कचरा प्रबंधन नीति को सही तरीके से लागू किया जाए। यहां जो कूड़ा प्वाइंट है, वहां छटां हुआ कूड़ा एकत्र किया जाए और उसे ही तरीके से निष्पादित किया जाए। जिस कूड़े से खाद नहीं बन सकती उसे एकत्र करा कर निष्पादित कराने की जिम्मेदारी निगम उठाए। योजनाबद्ध तरीके से ही कूड़ा जलाए जाने से रोका जा सकता है। इस महीने दो बार ऐसा हुआ जब बड़ी मात्रा में कूड़ा निर्वाणा कंट्री के पास जलाया गया है।
----



निवासियों ने कहा

ग्रैप नियमों की अनदेखी, निर्वाणा कंट्री के पास जलाया गए कूड़े की बाबत कई बार प्रशासन को लिखा है। निर्वाणा कंट्री के आस-पास खाली जगहों पर काफी मात्रा में कूड़ा जलाया जाता रहा है। ग्रैप के नियमों को लेकर गंभीरता नहीं है। निर्वाणा कंट्री और आस-पास की कई सोसाइटियों के लोगों को धुएं से परेशानी हो रही है। -हरीश गांधी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष निर्वाणा कंट्री




जिस जगह आज ज्यादा मात्रा में कूड़ा जलाया जा रहा था, वहां थोड़ा-थोड़ा धुआं रोज ही दिखता है। जो लोग वहां थे, उन्होंने कहा कि रात से जल रहा है। उन्हें नहीं मालूम कि कौन जलाता है मगर यहां के लोगों को धुएं से बहुत परेशानी है। प्रशासन पटाखे चलाने और कूड़ा जलाने के कारण स्वास्थ्य के दुष्प्रभाव के बारे सख्ती और जागरूकता की जरूरत है। - आकर्ष ,ए ब्लॉक निर्वाणा कंट्री सेक्टर 50



----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed