फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gangster hariom now under production remand

गैंगस्टर हरिओम को प्रोडक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी

Sun, 23 Aug 2020 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
gangster hariom now under production remand
गुरुग्राम। बसई गांव में हुए गैंगवार में गई गैंगस्टर हरिओम का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसे प्रोडक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि बदमाश अमित उर्फ काला की मां व चाचा से पूछताछ में कुछ अहम खुलासे हुए हैं। उन्हीं कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस हरिओम से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

गैंगस्टर जॉनी-मॉनी के तीन गुर्गों की गैंगवार में हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस अभी तक हमलावरों को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस ने गैंगवार के मुख्य सूत्रधार अमित उर्फ काला की मां व चाचा को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने खुलासा किया कि प्लॉट की रंजिश पर पर काला को जेल से पैरोल पर बाहर बुलाकर साजिश के तहत जॉनी के तीन गुर्गों का खात्मा करवाया गया। पुलिस को इसमें पूरा शक है कि जेल में बंद हरिओम की भी इसमें पूरी भूमिका रही है। पुलिस अभी तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है ऐसे में हरिओम पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित हो सकता है। एसीपी प्रीतपाल ने बताया कि इस केस में जरूरी हुआ तो बदमाश हरिओम को प्रोडक्शन पर लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed