{"_id":"6986450a7827c146e20383d0","slug":"gandhinagar-won-the-inter-circle-cricket-tournament-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-79103-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गांधीनगर ने इंटर सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गांधीनगर ने इंटर सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट जीता
विज्ञापन
तिरुवनंतपुरम सर्किल को 10 विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एसबीआई इंटर सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को गांधीनगर सर्किल और तिरुवनंतपुरम सर्किल के बीच खेला गया। गांधीनगर सर्किल ने तिरुवनंतपुरम सर्किल को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तिरुवनंतपुरम की टीम ने 20 ओवर में 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गांधीनगर की टीम ने 18 ओवर में बिना विकेट गंवाए मैच जीत लिया। गांधीनगर की ओर से देवांश ने नाबाद 111 रन की तूफानी पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, गांधीनगर के क्षितिज पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार हासिल किया।
इससे पहले तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में बंगलूरू सर्किल ने हैदराबाद को 5 रन से हराकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बंगलूरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। 58 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले जोशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली सर्कल के भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक देबाशीष मिश्रा मौजूद रहे।