फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GAD approved for Dadi Sati and Ambedkar Chowk flyover

Gurugram News: दादी सती और आंबेडकर चौक फ्लाईओवर की जीएडी मंजूर

Sat, 30 Aug 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
GAD approved for Dadi Sati and Ambedkar Chowk flyover
दोनों फ्लाईओवर का टेंडर 15 अगस्त तक जारी करना था, परियोजना लगातार हो रही लेट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर 85/86-89/90 चौक (दादी सती चौक) का टेंडर जारी नहीं कर सका है। 15 अगस्त तक टेंडर जारी करने का लक्ष्य रखा गया था। इसी प्रकार सेक्टर -45/46 -51/52 के चौक (आंबेडकर चौक) पर फ्लाईओवर की योजना लटकी हुई है। अभी दोनों की जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (जीएडी) मंजूर हुई है।
शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी के साथ बीते माह जीएमडीए अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें इंफ्रा-एक के मुख्य अभियंता अरुण धनखड़ ने बताया था कि दादी सती चौक फ्लाईओवर का टेंडर 15 अगस्त तक जारी कर दिया जाएगा। सितंबर तक कार्य को शुरू करने संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। जीएमडीए के अनुसार दोनों फ्लाईओवर की जीएडी बन चुकी है। इसके बाद टेंडर जारी करने संबंधी कार्यों को सिरे चढ़ाया जाएगा। हालांकि अभी आईआईटी रुड़की से सिविल स्ट्रक्चर जांच करानी है। जीएमडीए अंबेडकर चौक और दादी सती चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण की योजना है। दोनों फ्लाईओवर छह लेन के होंगे और लंबाई 700 से 800 मीटर के बीच रहेगी। आंबेडकर चौक पर जाम की समस्या रहती है। 52 करोड़ रुपये से फ्लाईओवर का निर्माण होगा। दूसरा न्यू गुरुग्राम में दादी सती चौक फ्लाईओवर का निर्माण होना है। इस पर करीब 59 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर जाने वालों को राहत मिलेगी। इससे आईएमटी मानेसर के औद्योगिक संस्थानों व इसके साथ विकसित हो रहे सेक्टरों के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पिछले साल पहले मिली थी मंजूरी
दोनों फ्लाईओवर के निर्माण की योजना को पिछले साल जुलाई में जीएमडीए बोर्ड बैठक में सीएम ने मंजूरी दी थी। एक साल बाद भी दोनों योजनाएं जमीन पर नहीं उतर सकी हैं। इससे आम लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed