{"_id":"600871fa8ebc3e333f770996","slug":"from-february-1-750-teams-will-collect-money-for-ram-temple-gurgaon-news-noi561049414","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 फरवरी से 750 टोलियां करेंगे राम मंदिर के लिए धन संग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 फरवरी से 750 टोलियां करेंगे राम मंदिर के लिए धन संग्रह
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में 1 फरवरी से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरूआत होगी। बुधवार को सोहना चौक स्थित श्री एसएन सिद्धेश्वर मंदिर में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसके लिए जिले में 750 टोलियां बनाई जाएंगी। ये टोलियां तकरीबन 3 लाख लोगों से संपर्क कर धन एकत्रित करेंगी। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के ट्रस्टी स्वामी परमानंद की शिष्या महामंडलेश्वर साध्वी आत्म चेतना गिरी भी पहुंची। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण से समरस समाज की ज्योति जागृत हो रही है।
आरएसएस के प्रांत संघचालक पवन जिंदल ने बताया कि मंदिर निर्माण में सर्व समाज की सहभागिता रहे, इसलिए रामभक्त की टोलियां घर-घर जाकर सहयोग निधि एकत्रित करेंगी। हरियाणा में 12 हजार टोलियां करीब 50 लाख घरों से संपर्क करेंगी। अभियान प्रमुख अजीत यादव ने बताया कि जिले के लोगों में इस अभियान के प्रति उत्साह है। पहले ही दिन स्वर्णकार तिलक राज मल्होत्रा ने 51 हजार की समर्पण निधि भेंट की। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए 132 जोन में बांटा गया है। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। इस मौके पर शेख सराय हनुमान मंदिर के महंत स्वामी मुक्तानंद, बाल्मीकि समाज मंदिर के पुजारी हरिचंद, इस्कॉन टेंपल से महेंद्र यादव, कमल माधवदास, विभाग संचालक प्रताप, महानगर संघ चालक जगदीश ग्रोवर, सिख संगत से हरजीत सिंह, राष्ट्र सेविका समिति प्रांत सह कार्यवाहिका प्रतिमा मनचंदा, इंदु जैन, मीनू शर्मा, रेणु गुप्ता, निर्मला यादव, सुजाता गौर आदि उपस्थित रहे।
वर्जन-
750 से अधिक टोलियां बनाई गई हैं। प्रत्येक टोली में 3 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता हैं। वे घर-घर जाकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि एकत्रित करेंगे। करीब तीन लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। - संजीव सैनी, अभियान प्रमुख