फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   friend beatan by 9 friends

जन्मदिन पार्टी में केक लगाने पर दोस्तों में हुआ झगड़ा

Mon, 05 Aug 2019 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
friend beatan by 9 friends
गुरुग्राम। न्यू पालम विहार क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी में केक लगाने को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया। बात इतनी बड़ गई कि करीब आधा दर्जन युवकों ने मिलकर युवक को पीट दिया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मुख्य सिपाही राजू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यू पालम विहार की निहाल कॉलोनी निवासी अनिल (22) ने शिकायत में कहा कि वह क्षेत्र के निजी अस्पताल में विशेष सुरक्षाकर्मी है। 3 अगस्त को उसका जन्मदिन था। इस पर उसने चंदन विहार में पार्टी आयोजित की। इस दौरान मोनू, नवीन, राजू, प्रदीप सहित अन्य दोस्तों को बुलवाया था। पार्टी में केक काटते हुए दोस्तों ने उसके चेहरे पर केक लगा दिया। पार्टी में आए सोहना निवासी गौरव ने केक लगाते हुए उसके चेहरे पर कीचड़ भी लगा दिया। इस पर वह गुस्सा हो गया और दोनों में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान, मोनू, नवीन, प्रदीप, राजू सहित अन्य ने उससे मारपीट कर चोट मार दी। इसमें उसे काफी चोटें लगी। मारपीट का शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए जिस पर आरोपी मौके से भाग गए। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से शिकायत लेकर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed