फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   free oxygen concentrater will be distributed

इलाज के लिए निशुल्क मिलेंगे ऑक्सीजन कन्संट्रेटर

Sat, 15 May 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
free oxygen concentrater will be distributed
गुरुग्राम। कॉरपोरेट जगत के दो दर्जन युवाओं ने बेंगलूरू की संभव एनजीओ के सहयोग से 700 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर तैयार कराए हैं। जोकि जरूरत के अनुसार गोवा, बेंगलूरू, गुरुग्राम के साथ-साथ एनसीआर के कोविड पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए निशुल्क मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए कोई किराया नहीं देना होगा, बल्कि सिक्योरिटी के रूप में 30 हजार रुपये लिए जाएंगे। यह राशि कन्संट्रेटर जमा करते समय वापस कर दी जाएगी। जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होंगे, उनको वापस होने तक किसी सक्षम व्यक्ति की जमानत दिलवानी होगी।
विज्ञापन

देश-विदेश में आईटी के क्षेत्र में काम करने वाले 22 युवाओं ने कोविड संक्रमण के बाद ‘ऑक्सीजन फॉर जनता’ नाम से संगठन बनाया है। इसी संगठन के कोआर्डिनेटर निशांत गर्ग व करन भूटानी ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों की ओर से गुरुग्राम के उद्योग विहार में इन कन्सेंट्रेटर के लिए वेयर हाउस भी बनाया है। जिसमें अब तक 150 कन्संट्रेटर आ चुके हैं। बाकी के चीन, अमेरिका व अन्य देशों से मंगाए गए हैं। कुछ अपने ही देश में तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके लिए अमेरिका के टैंपल ट्रस्ट, आईएमए शिकागो तथा अन्य देशों से भी मदद मिली है। शिकागो और चीन से कन्संट्रेटर सोमवार या मंगलवार तक आ जाएंगे। इनमें से 150 गोवा और इतने ही बेंगलूरू में मरीजों के उपचार के लिए भेजे जाएंगे। शेष 400 गुरुग्राम में ही रहेंगे। जिनको गुरुग्राम के अलावा दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद आदि शहरों में जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराने की योजना है। यह सुविधा उन्हीं व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जाएगी। जिनकी कोरोना संक्रमित होने की पॉजिटिव रिपोर्ट होगी। साथ ही चिकित्सकों की ओर से ऑक्सीजन सपोर्ट की सलाह दी जाएगी। यह प्रूफ आन लाइन एप्लीकेशन के साथ फीड करने होंगे। साथ में एक उपकरण के लिए 30 हजार रुपये जमानत राशि के रूप में देने होंगे। टीम में कोआर्डिनेटर के अलावा वरुण भूटानी, अंकुश सेठी, पुनीता शर्मा, निकिता गर्ग, विवेक सिंह, सलाहकार में राजेश आर्य, धनन्जय, विद्यानाथ रोहिनी, अर्चित मेहरोत्रा, विशालाक्क्षी वर्मा आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
वाट्सअप नंबर 8448448133 पर हेल्प टाइप करें। इसी के बाद एक लिंक आएगा। उसे क्लिक करने के बाद फार्म का प्रोफार्मा आ जाएगा। जिसमें मरीज का नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पता, शहर, ऑक्सीजन लेबल, हार्ट रेट, शरीर का तापमान, तीमारदार का नाम और उससे संबंध का विवरण फीड करना होगा। उसी के बाद अगला प्रोेसेस संस्था की ओर से होगा। जमानत राशि जमा करनी होगी और ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह उपकरण वेयर हाउस से लेना होगा फिर संस्था का व्यक्ति पते के वेरिफिकेशन के साथ-साथ पीड़ित व्यक्ति के घर पर लेकर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed