फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   fraurd on kanta

धर्मकांटे पर चिप लगाकर करते थे धोखाधड़ी, केस दर्ज

Mon, 05 Aug 2019 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
fraurd on kanta
गुरुग्राम। धर्मकांटे पर चिप लगाकर कम वजन करने का मामला रविवार को भोंडसी थाना पुलिस ने दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी के दो कर्मचारियों ने धर्मकांटे में चिप लगाई हुई थी। प्रबंधन ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल पार्क कंपनी के अधिकारी सतबीर महलावत ने बताया कि उनकी कंपनी का प्रोजेक्ट सेंट्रल पार्क फ्लॉवर वैली गांव धुनेला में चल रहा है। उनकी कंपनी से लोहे का स्क्रैप उठाने का ठेका मैसर्स साईं ट्रेडिंग कंपनी को दिया गया। कंपनी के मालिक अनुज कुमार ने उनकी कंपनी से नवंबर 2018 से अब तक 7 बार स्क्रैप उठवाया। जिनके वजन का अलग-अलग बिल बना हुआ है। 13 जुलाई 2019 को ट्रक में उठे स्क्रैप का वजन 9600 किलो था। जिसे शक होने पर उन्होंने ट्रक के स्क्रैप का वजन दूसरे धर्मकांटे पर करवाया जिसमें 20620 किलो मिला। इस पर उन्होंने स्क्रैप का बिल बनवा लिया।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने कंपनी के कर्मचारी देवेंद्र को ठेकेदार से बात करते सुन लिया। इस पर उन्होंने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी। कंपनी में एक दिन देवेन्द्र व अनुज छुट्टी पर थे इस पर उन्होंने जांच में पाया उन्होंने कंपनी के धर्मकांटे पर चिप लगाई हुई है ताकि वजन कम तोला जा सके। इस पर उन्होंने भोंडसी थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed