फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraudster hacked mobile and took out 80 thousand rupees

Gurugram News: जालसाज ने मोबाइल हैक कर निकाल लिए 80 हजार रुपये

Thu, 28 Aug 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fraudster hacked mobile and took out 80 thousand rupees
एसी ठीक करवाने के लिए गूगल पर ढूंढा था नंबर
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने एक युवक का मोबाइल हैक करके 80 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने एसी ठीक करवाने के लिए गूगल पर सर्विस वालों को मोबाइल नंबर ढूंढा था। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज कराया है।

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के बहरामपुर गांव निवासी श्रीराम यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-86 स्थित पीरामीड अर्बन होम्स-2 में किराए पर रहता है। 25 अगस्त को उन्होंने गूगल पर एसी सर्विस करने वालों का नंबर ढूंढ़ा। जब उस माेबाइल नंबर पर कॉल की तो सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि प्ले स्टोर में जाकर ऑनलाइन माध्यम से शिकायत करनी होगी। इसके बाद कॉल पर बात करने वाले व्यक्ति ने श्रीराम यादव को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की और बातों में उलझाकर प्ले स्टोर को दबाए रखने के लिए कहा। इसके बाद श्रीराम यादव के मोबाइल को हैक करके स्क्रीन को चलाने लगा। इसके बाद श्रीराम यादव को एक नंबर पर 10 रुपये फोन-पे के माध्यम से भेजने के लिए कहा। 10 रुपये ट्रांसफर करते ही मोबाइल की स्क्रीन बंद हो गई और करीब चार घंटों तक मोबाइल हैक रहा। जब मोबाइल ठीक हुआ तो श्रीराम के बैंक खाते से दो बार में 80 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। पीड़ित युवक ने पुलिस से उसके रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed