फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   fraud on the behalf of paytm kyc

पेटीएम केवाईसी के नाम पर ठगे 53 हजार रुपये

Mon, 30 Dec 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
fraud on the behalf of paytm kyc
पेटीएम केवाईसी के नाम पर ठगे 53 हजार रुपये
विज्ञापन

गुरुग्राम। पेटीएम केवाईसी के नाम पर 53 हजार रुपये ठगने का मामला शिवाजी नगर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला दो महीने की जांच के उपरांत दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शिव नगर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें 9 अक्तूबर को अज्ञात नंबर से पेटीएम केवाईसी (ग्राहक जानकारी) अपडेट करने के लिए फोन आया था। फोन करने वाले ने उनसे पैनकार्ड, आधार कार्ड की जानकारी सहित उनके मोबाइल पर आए पासवर्ड को भी पूछ लिया। पासवर्ड बताते ही उनके दो बैंक खातों से 53 हजार रुपये निकल गए। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले को जांच के लिए भेज दिया। जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, सेक्टर-14 थाना पुलिस को दी शिकायत में राजीव नगर निवासी रवि कुमार ने बताया कि 14 दिसंबर को अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 1 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed