फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraud of Rs 38 crore exposed in the name of investment in stock market

Gurugram News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 38 करोड़ की ठगी का खुलासा

Tue, 09 Jul 2024 04:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 38 crore exposed in the name of investment in stock market
पुलिस ने सात दिन में 6 महिला सहित 28 आरोपी साइबर ठगों को गिरफ्तार किया में गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कमिश्नरेट में तैनात साइबर सेल की पुलिस टीम ने सात दिन के भीतर अलग-अलग स्थानों से शेयर बाजार में निवेश करने पर मुनाफे का लालच लेकर ठगी करने वाली 6 महिलाओं सहित 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूरे देश में 38 करोड़ 25 लाख रुपयों की ठगी की है। इनसे संबंधित 10472 शिकायतें प्रतिविंब एप पर दर्ज हैं।
एसीपी साइबर सेल प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में गुरुग्राम के साइबर अपराध पुलिस थानों की पुलिस टीमों ने 6 महिलाओं सहित 28 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदपासा, वरदान अरोड़ा, आशीष, विनोद कुमार उर्फ विक्की, नविया अरोड़ा (महिला), रोहित सोनी, राहुल गुप्ता व निखिल जैन के रूप में की है। इन आरोपियों को साइबर ईस्ट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

साइबर ईस्ट थाना पुलिस ने तरुण छनाना निवासी नई बस्ती, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। इसे मामले में अंकित मिश्रा व अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया है। एक अन्य मामले में साइबर ईस्ट ही पुलिस ने प्रमोद कुमार व लालमनी वर्मा को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में साइबर वेस्ट थाना पुलिस ने जिनको दबोचा है उनकी पाहचानविशाल, उज्ज्वल कुमार, बलराम, वैभव शुक्ला, मोहम्मद वसीम, प्रियांशु, राहुल कुमार, अभय दिल्ली, मोनिका (महिला), शिखा ठाकुर (महिला), शशि (महिला), रचना श्रीवास्तव (महिला) व बबली भोज (महिला) के रूप में हुई। इन आरोपियों को अलग-अलग दर्ज तीन साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। साइबर दक्षिण थाना पुलिस की टीम ने मैताहुल हक गांव अखारा जिला कुच बिहार (पश्चिम-बंगाल) को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ दो माह पहले मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जा से 27 हजार 700 रुपये, 3 लैपटॉप, 24 चेक बुक,1 पीओएस मशीन, 15 मोबाइल फोन व 95 सिम कार्ड्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर करते हैं ठगी

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि उपरोक्त आरोपी शेयर मार्केट में लाभ दिलाने के नाम पर टास्क बेस ठगी, ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नाम पर, सोशल मीडिया के माध्यम से व जानकार बनकर पैसे ट्रांसफर करवाकर इत्यादि प्रकार से धोखाधड़ी करके ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed