फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four youths fled with the car after pushing the driver

Gurugram News: चालक को धक्का देकर कार लेकर फरार हुए चार युवक

Sun, 14 May 2023 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four youths fled with the car after pushing the driver
ओला के जरिए बुक की थी कैब, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर एरिया में चार युवकों ने ओला के जरिए कैब बुक कराने के बाद चालक को धक्का देकर हुंडई एलीट लेकर फरार हो गए। कैब में चालक का मोबाइल व कार संबंधित दस्तावेज भी थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।




पुलिस को दी शिकायत में यूपी के आजमगढ़ निवासी हरीश कुमार ने कहा कि वह सिकंदरपुर वढ़ा गांव में रहता है। वह यूपी के बुलंदशहर निवासी सोनू सागर की ओला कंपनी में लगी हुंडई एलीट कार पर चालक की नौकरी करता है। हरीश कुमार को कैब एग्रीगेटर एप पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक बुकिंग चोकर की ढाणी से आईएमटी मानेसर के लिए आई। जिस पर वह दिए हुए पिकअप प्वाइंट निर्माणाधीन द्वारका पटौदी रोड चोकर की ढाणी के पास कच्चे रास्ते पर पहुंचा। वहां उसे चार युवक खड़े मिले। हरीश के पूछने पर उन्होंने कैब बुक कराने के लिए हामी भरी। इसी बीच युवकों ने हरीश से कैब की चाबी छीनकर उसे धक्का देकर गिरा दिया। आरोपी युवक कार लेकर फरार हो गए। हरीश ने कुछ दूर उनका पीछा भी किया, लेकिन युवक कार लेकर फरार हो गए। कार में हरीश का मोबाइल व कैब के दस्तावेज भी थे। हरीश पैदल ही अपने किराए के कमरे पर पहुंचा और पड़ोसी के फोन से कार मालिक को घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed