फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four other towers of Chintels Society are being evacuated

चिनटेल्स सोसाइटी के चार अन्य टॉवर को कराया जा रहा खाली

Sat, 05 Mar 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four other towers of Chintels Society are being evacuated
गुरुग्राम। चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी हादसे के बाद सोसाइटी के चार टावर ई, एफ, जी और एच को भी खाली कराया जा रहा है लेकिन इस प्रक्रिया में बिल्डर के द्वारा दिए गए विकल्पों से वहां के फ्लैट मालिक संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन संशोधित योजना लेकर पहुंचे जिसे वहां के रहने वालों ने अस्वीकार कर दिया। सोसाइटी की ई, एफ, जी और एच टावर में कुल 350 फ्लैट हैं जिनमें से 200 फ्लैटों में परिवार रह रहे हैं। इनमें 130 किरायेदार हैं और 70 परिवार फ्लैट मालिक हैं। बिल्डर के द्वारा दिए गए प्रस्ताव में जो 70 परिवार हैं उनको प्रतिमाह 20 हजार रुपये किराया देना प्रस्तावित किया गया है जबकि फ्लैट मालिकों का कहना है कि आसपास की सोसाइटियों में उनकी तरह के फ्लैट का किराया 30 हजार रुपये है।
विज्ञापन

इसके अलावा बिल्डर के प्रस्ताव में वह फ्लैट मालिक, जिनके फ्लैट में किरायेदार रह रहे हैं, उनको किसी भी तरह का किराया देने का प्रावधान नहीं किया गया है। इस तरह के 130 फ्लैट मालिकों का कहना है कि वह मिल रहे किराये के माध्यम से ही फ्लैट की मासिक किस्त चुका रहे थे। बिल्डर की तरफ से उन्हें कुछ भी न दिए जाने पर उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी के डी टावर में 10 फरवरी को हादसा हुआ था, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सोसाइटी के अन्य टावरों के संबंध में भी शिकायत आई और आईआईटी दिल्ली की विशेषज्ञों की टीम ने जांच की जिसके बाद पाया गया कि अन्य टावर भी मौजूदा हालत में रहने के लिए सुरक्षित नहीं हैं। इन टावरों को पूरी तरह खाली करवा कर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed