{"_id":"64f7338d0b8a90b268072806","slug":"four-new-dengue-patients-found-23-admitted-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13719-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डेंगू के चार नए मरीज मिले, 23 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डेंगू के चार नए मरीज मिले, 23 भर्ती
विज्ञापन
अब तक 4357 लोगों ने कराई जांच, 102 में हो चुकी है पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मंगलवार को जिले में चार नए डेंगू के मरीज मिले। इसमें से एक मरीज को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके साथ ही जिले में डेंगू मामलों का आंकड़ा 102 पर पहुंच गया। इसमें से 23 मरीज फिलहाल नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। बीते दिनों जिले में उपचाराधीन एक 30 वर्षीय युवक की जान भी जा चुकी है।
ऐसे में बढ़ते मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सहित नगर निगम के फील्ड कर्मचारी अलर्ट किए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में जागरुकता की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई है। उधर ग्रामीणों क्षेत्रों की कमान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दी गई है। दोनों ही क्षेत्रों में लार्वा मिलने पर नोटिस देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 76 लोगों ने डेंगू की जांच कराई। इसमें चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। ग्रामीण क्षेत्र में 417 लोगों की जांच की गई। शहरी क्षेत्र में 552 लोगों की जांच की गई। जनवरी से अब तक 215114 लोगों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
डेंगू मलेरिया रोकथाम विभाग के प्रभारी डॉ. जय प्रकाश ने बताया कि जिले में डेंगू के मामलों की पुष्टि तेजी से हो रही है। जरूरी है कि लोग जागरूक हों। इसके लिए विभाग अपने स्तर पर न केवल जागरूकता रैली निकाल रहा है बल्कि सोशल मीडिया और विभाग के स्तर पर भी लोगों को अलर्ट करने में जुटा है।