फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   four centers to be opened in haryana for the treatment of patients suffering from mucormycosis

राहत: म्यूकरमाइकोसिस से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए हरियाणा में खुलेंगे चार केंद्र, सीएम मनोहरलाल ने घोषणा

Sun, 16 May 2021 10:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 May 2021 10:24 PM IST
सार

सीएम मनोहरलाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए एक हजार गांवों में आइसोलेशन सेंटर बनाए जा चुके हैं। साथ ही प्रदेश भर में आठ हजार टीमें बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
four centers to be opened in haryana for the treatment of patients suffering from mucormycosis
अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण करते मनोहरलाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने रविवार को सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बने अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन दिन से कोरोना के नए मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है, ये अच्छे संकेत हैं। कोरोना के प्रकोप के बीच ब्लैक फंगस के मामले पर सीएम ने कहा कि अभी तक प्रदेश भर में अलग-अलग जिलों में अब तक करीब 70 मामले आ चुके हैं। 

विज्ञापन


इसके लिए सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है और ब्लैक फंगस इन्फेक्शन (म्यूकरमाइकोसिस) के मरीजों के इलाज के लिए प्रदेश भर में 4 सेंटर खोले जाएंगे। इनमें गुरुग्राम का एसजीटी मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा का अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, रोहतक का पीजीआई व करनाल का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज शामिल होगा। यहां पर अच्छे चिकित्सक मौजूद होंगे, जिनमें फिजीशियन व सर्जरी करने वाले अच्छे डॉक्टर शामिल होंगे।सीएम ने कहा इनकी दवाइयां काफी महंगी हैं। पहले से तो पता था नहीं ऐसे में केंद्र सरकार से भी इस बारे में बातचीत हुई है। ब्लैक फंगल इन्फेक्शन से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए राज्य में एक बोर्ड बनाया जाएगा और उसी के आधार पर मरीजों को ये दवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन


संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश भर में बनेंगी 8 हजार टीमें
इस अवसर पर सीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए 1 हजार गांवों में आइसोलेशन सेंटर बनाए जा चुके हैं। साथ ही प्रदेश भर में 8 हजार टीमें बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। सीएम मनोहरलाल ने कहा कि यदि संक्रमण का प्रकोप कम नहीं होगा तो हर गांव में टीमें काम करेंगी और आने वाले 10 दिन में इसका सार्थक असर देखने को मिलेगा। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर प्रकोप होने के विषय पर सीएम ने कहा कि एक्सपर्ट्स बच्चों में टीकाकरण का ट्रायल शुरू कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल पूरा होते ही बच्चों में शुरू होगा टीकाकरण
सफल ट्रायल पूरा होते ही बच्चों में भी टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बड़े व छोटे बच्चों में अलग-अलग टीके होंगे तो सभी को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन की खरीद के लिए ग्लोबल टेंडर पर सीएम ने कहा कि इस पर हम जा रहे हैं। अभी किसी भी राज्य का टेंडर मेच्योर नहीं हुआ है। किसी भी राज्य का टेंडर मेच्योर हो जाएगा तो उसी आधार पर हम वैक्सीन की उपलब्धता का आकलन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed