फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four arrested for robbing passengers by giving lift in cab

Gurugram News: कैब में लिफ्ट देकर सवारी से लूटपाट करने वाले चार गिरफ्तार

Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for robbing passengers by giving lift in cab
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


सोहना । सोहना सीआईए की टीम ने कैब में लिफ्ट देकर सवारी से लूटपाट करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी, लूटी गई रकम और मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 24 सितंबर को सोहना के अंबेडकर चौक से अनिल नामक युवक ने देर रात को पलवल जाने के लिए एक गाड़ी में लिफ्ट ली थी। इस गाड़ी में पहले से ही ड्राइवर सहित चार लोग मौजूद थे। जब गाड़ी बल्लभगढ़ मोड पर पहुंची तो चारों ने मिलकर अनिल से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने उसे घुमाते हुए पलवल में छोड़ दिया और फरार हो गए। इसकी शिकायत सोहना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच के लिए सोहना क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। जिसके बाद सोहना क्राइम ब्रांच के प्रभारी एसआई सत्यप्रकाश की टीम ने रायपुर के निकट से चारों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान कपिल, जितेंद्र, अनुज व दीपक के रूप में हुई है। सभी आरोपी उजीना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन





एसीपी अपराध वरुण दहिया ने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, लूटी गई रकम, मोबाइल को बरामद कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गुडग़ांव में घूमने के लिए आए थे और उनके पास रुपए कम पड़ गए। इसके बाद इन्होंने प्लान बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



..............मयंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed