{"_id":"64f61cd3a5ad68f61d0ac9be","slug":"four-arrested-for-robbing-diesel-from-truck-drivers-at-gunpoint-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13627-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रक चालकों से हथियार के बल पर डीजल लूटने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रक चालकों से हथियार के बल पर डीजल लूटने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा रोड से लेकर केएमपी, दिल्ली, जयपुर व गाजियाबाद के हाईवे पर करते थे वारदात
आरोपियों ने दो साल के भीतर इस तरह की 100 वारदात की बात कबूलीं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीआईए मानेसर की टीम ने हाईवे पर खड़े ट्रकों के चालकों को गन प्वाइंट पर लेकर डीजल लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार बदमाशों को दबोचा है। पुलिस टीम ने बिलासपुर में आठ दिन पहले दर्ज मामले की जांच के दौरान इसका खुलासा किया है। आरोपियों ने दो साल के भीतर इस तरह की 100 वारदात की बात कबूली हैं। इस तरह के मामले को पुलिस दर्ज नहीं करती थी। सीआईए टीम आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लेकर डीजल खरीदने वाले लोगों के साथ इस्तेमाल होने वाले वाहनों को बरामद करेगी। पुलिस के लिए अभी दर्ज न होने वाले मामलों का पता लगाना चुनौती है।
एसीपी अपराध वरुण दहिया ने बताया कि बिलासपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर सो रहे दो ट्रक चालकों से चार बदमाशों ने आठ दिन पहले गन प्वाइंट पर 400 लीटर डीजल लूटा था। इसकी छानबीन के बाद सीआईए मानेसर की टीम को पता चला कि दिल्ली के सीमापुरी निवासी आबिद, गाजियाबाद के शालीमार निवासी फिरोज खान, दिल्ली के दिलशाद गार्डन निवासी खालिद व गाजियाबाद के गांव निडोरी निवासी औरंगजेब ने वारदात को अंजाम दिया है।
सीआईए मानेसर के प्रभारी ललित ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड दिल्ली निवासी खालिद है। गिरोह ने अब तक 100 से अधिक वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। मथुरा रोड से लेकर केएमपी व दिल्ली, जयपुर व गाजियाबाद के हाईवे पर यह गैंग सक्रिय रहता था और ज्यादातर उन्हीं स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड मांगी गई थी। अदालत ने तीन दिन की रिमांड पर भेजा है। बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी खालिद पर लूट व चोरी के कई मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं। आरोपी दो वर्षों से इस तरह की वारदात को अंजाम देने में सक्रिय हैं। रिमांड के दौरान पुलिस अब आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल होने वाले वाहन, अवैध हथियार बरामद करने के साथ ही उन लोगों का पता लगाने का प्रयास करेगी, जोकि इस गैंग से लूट का डीजल खरीदते थे।