फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   forest departmnet made pool in aarawali

अरावली में वन्य जीवों की प्यास बुझाएंगे गजरल

Wed, 16 Sep 2020 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
forest departmnet made pool in aarawali
गुरुग्राम (पवन कुमार सेठी)। भूजल स्तर उठाने और वन्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए वन विभाग अरावली में गजरल बनाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत गांव घाटा से इसकी शुरुआत की जाएगी। योजना सफल रहने पर यह गजरल पूरी अरावली में बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, गुरुग्राम का भूजल स्तर 100 मीटर तक पहुंच गया है। यह काफी गंभीर स्थिति है। मानसून में बरसात पर्याप्त होने पर भी भूजल संचयन नहीं हो पा रहा। मानसून के कुछ समय बाद ही वन्य जीव पानी की तलाश में भटकते हुए अरावली से बाहर आ जाते हैं। कई बार ये आबादी के बीच आकर लोगों पर हमला कर देते हैं या किसी दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। जीवों को बचाने के लिए विभाग ने गजरल बनाने का निर्णय लिया है। इन गजरल में काफी मात्रा में पानी एकत्र किया जा सकता है। अरावली की जमीन भूड़ मिट्टी है। इसमें पानी को अपने अंदर सोखने की क्षमता है।
विज्ञापन

जिले में दो दिन में हुई करीब 250 एमएम बारिश के पानी को अरावली में नहीं रोका जा सका। यह अरावली से तेजी से बहता हुआ शहर में पहुंचा और गोल्फ कोर्स रोड पर अंडरपास पूरी तरह जलमग्न हो गया था। गजरल बन जाने से अरावली का पानी अंदर ही संरक्षित हो जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत ये गजरल सितंबर महीने के अंत तक ही तैयार करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के रेंज अधिकारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि गजरल तालाबनुमा होता है। रेंप की तरह यह ढलान में गहरा होता जाता है। इससे कम स्थान पर अधिक पानी एकत्र करने में मदद मिलती है। वन्य जीव पानी पीने के लिए गजरल की ऊपरी सतह से आते हैं। पानी का स्तर जैसे-जैसे कम होगा, वैसे-वैसे वन्य जीव प्राकृतिक रैंप से नीचे की तरफ उतरते हुए पानी पीते हैं। वन्य जीवों को गजरल पर ही शिकार करने का मौका भी मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed