फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Foreign woman wearing burqa attacked taxi driver with knife

गुरुग्राम: बुर्का पहनी विदेशी महिला ने टैक्सी चालक पर चाकू से किया हमला

Tue, 15 Feb 2022 04:48 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 15 Feb 2022 04:48 PM IST
सार

महिला इजिप्ट की रहने वाली है। पुलिस सिविल लाइन्स थाने में उससे पूछताछ कर रही है। राजीव चौक के पास टैक्सी चालक ने महिला से कहां जाने की बात पूछी। चालक को टैक्सी लेकर आनंद विहार जाना था। इस बीच महिला ने अपने पास रखे चाकू से चालक की पीठ पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Foreign woman wearing burqa attacked taxi driver with knife
बुर्का पहनी महिला ने टैक्सी चालक पर चाकू से किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम में मंगलवार को बुर्का पहनी हुई विदेशी महिला ने टैक्सी चालक पर हमला कर दिया। चालक को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। गुरुग्राम पुलिस ने बुर्का पहनी महिला को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला इजिप्ट की रहने वाली है। पुलिस सिविल लाइन्स थाने में उससे पूछताछ कर रही है। राजीव चौक के पास टैक्सी चालक ने महिला से पूछा कि उसे कहां जाना है। दरअसल चालक को टैक्सी लेकर आनंद विहार जाना था, वह जानना चाहता था कि अगर महिला उसी तरफ जा रही है तो उसे सवारी मिल जाएगी। इसी बीच महिला ने अपने पास रखे चाकू से चालक की पीठ पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक की हालत अब खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस एंबेसी से बात करने का प्रयास कर रही है। पुलिस को उसकी भाषा का पता नहीं चल रहा है। अनुवादक की तलाश की जा रही है। आरोपी महिला से पालम विहार महिला थाना प्रभारी पूछताछ कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed