फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Foreign guests did yoga to stay healthy

Gurugram News: स्वस्थ रहने के लिए विदेशी मेहमानों ने किया योग

Tue, 05 Sep 2023 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Foreign guests did yoga to stay healthy
कई देशों के प्रतिनिधियों को भारतीय योग पद्धति व ध्यान प्रक्रिया से कराया जा रहा अवगत
विज्ञापन

पांच प्रारूप सत्रों में 12 घंटे तक विभिन्न एजेंडों पर की गई चर्चा


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। दिल्ली में 8 सितंबर से होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन की अंतिम बैठकों की तैयारी नूंह के आईटीसी ग्रांड भारत होटल में चल रही है। यहां पर कई देशों के प्रतिनिधि रविवार को पहुंचे थे, जिन्हें अरावली से सटा यह क्षेत्र और होटल खूब रास आ रहा है। मंगलवार को विभिन्न प्रारूप पर चर्चा से पहले विदेशी मेहमानों ने सुबह योग किया।
इसके बाद जी-20 के प्रतिनिधि सदस्यों ने भारतीय शेरपा अमिताभ कांत के साथ विस्तारित चर्चा की। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को सही साबित करने व स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग महत्वपूर्ण पद्धति है। जी-20 समिट की शेरपा बैठक में पहुंचे विदेशी मेहमानों को भारतीय योग पद्धति व ध्यान प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। उन्हें योग आसन व स्वस्थ रहने के लिए उनके फायदों के बारे में बताया जा रहा है। विदेशी मेहमानों ने आईटीसी ग्रैंड भारत के प्रांगण में मंगलवार को सुबह योग ध्यान पद्धति का अभ्यास किया और इनके फायदों को महसूस किया।
विज्ञापन


योग को लेकर मेहमानों को बताया गया कि वसुधैव कुटुंबकम के तहत दुनिया एक परिवार है। भारत की धरा पर मिले प्रेम व सम्मान व हरियाणा की मेजबानी उनके जीवन का एक खास अनुभव है। शेरपा बैठक में जहां महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हो रहा है तो मंगलवार को भी 12 घंटे तक पांच प्रारूप सत्रों के दौरान विभिन्न विषयों को लेकर जी-20 देशों के प्रतिनिधियों ने चर्चा की। बता दें कि दिल्ली में होने जा रही जी-20 शिखर सम्मेलन की अंतिम बैठकों से पहले नूंह के आईटीसी होटल में प्रारूप सत्रों के माध्यम से की जा रही चर्चा में एक निश्चित एजेंडा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed