{"_id":"64f76954a02e8a574a0d3736","slug":"foreign-guests-danced-on-devotional-sufi-and-haryanvi-songs-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13688-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भक्ति, सूफी और हरियाणवी गीतों पर थिरके विदेशी मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भक्ति, सूफी और हरियाणवी गीतों पर थिरके विदेशी मेहमान
विज्ञापन
रात्रि भोज के दौरान बाजरे से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का चखा स्वाद
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सहित कई मंत्री भी महफिल में साथ रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नूंह जिले के आईटीसी ग्रांड भारत होटल में चल रही जी-20 समिट की चौथी शेरपा बैठक में मंगलवार रात हरियाणा सरकार द्वारा रात्रि भोज दिया गया। इस दौरान जी-20 के प्रतिनिधियों के लिए विशेष महफिल सजाई गई। रात्रि भोज के दौरान मंच पर भक्ति, सूफी और हरियाणवी गीतों की कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी तो विदेशी भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए।
इस मौके पर जहां स्थानीय प्रशासन मेहमानों की खातिरदारी में जुटा रहा, वहीं हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सहित कई कैबिनेट मंत्री भी महफिल में विदेशी मेहमानों के साथ रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रात्रि भोज में मेहमानों को विशेष तौर पर बाजरे से बना खीचड़ा, रोटी, राबड़ी, टिक्की, फिरनी, लापसी सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। इस दौरान जी-20 में भारत के शेरपा अमिताभ कांत व विभिन्न देशों से आए शेरपा व अन्य प्रतिनिधियों ने हरियाणा के परंपरागत व्यंजनों का स्वाद चखा।
बता दें कि भारत की मांग पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को ''''इंटरनेशनल इयर ऑफ मिलेटस'''' घोषित करने के बड़े संकल्प को साकार करने में हरियाणा की इस खातिरदारी ने नई दिशा देने का काम भी किया है। जब दुनिया मोटे अनाज (श्रीअन्न) का स्वाद चखेगी तो इसकी अहमियत भी समझेगी। परोसे गए खाने के दौरान मिट्टी के चूल्हे पर बाजरे व ज्वार की रोटी सेंक रहीं गांव मोहम्मदपुर अहीर की महिलाएं भी विदेशियों को रोटी खिलाते हुए राम-राम से अभिवादन करती रहीं।
विज्ञापन
चूल्हे पर रोटी सेकतीं महिलाओं की खींची फोटो
कई देशों के प्रतिनिधियों ने चूल्हे पर रोटी सेक रहीं महिलाओं की फोटो भी मोबाइल और कैमरों में कैद की। वहीं होटल के शेफ आयुष ने विदेशी मेहमानों को बाजरे की खासियत से अवगत कराते हुए बताया कि मिलेट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये अनाज ग्लूटन फ्री होता है जो सेहतमंद होता है। उन्होंने बताया कि हर रोज मिलेट के बने अलग-अलग खिलाए जाएंगे। दक्षिणी हरियाणा की धरती भी मोटे अनाज के लिए उपयुक्त है तथा यहां के अधिकतर किसान बाजरा व ज्वार उगाते हैं। विश्वभर में बाजरे की खपत बढ़ेगी तो हमारे किसानों को भी लाभ होगा। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली व सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा व शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी, मुख्य सचिव हरियाणा संजीव कौशल, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, रेवाड़ी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार, गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, उपायुक्त नूंह धीरेंद्र खड़गटा, उपायुक्त गुरुग्राम निशांत यादव, एसपी नरेन्द्र बिजारणियां और एसडीएम तावड़ू सहित कई विशिष्टजन शामिल हुए।