फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   For the attention of Agra authorities: Delivery boy dies after being hit by an unidentified vehicle.

आगरा के ध्यानार्थ : अज्ञात वाहन की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत

Sun, 14 Jun 2026 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
For the attention of Agra authorities: Delivery boy dies after being hit by an unidentified vehicle.
- उल्लावास-बादशाहपुर मार्ग पर हुआ हादसा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम। सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में उल्लावास से बादशाहपुर जाने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसा 13 जून की रात करीब 10:30 बजे हुआ। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आगरा के रिठौरी गांव निवासी 40 वर्षीय धर्मपाल के रूप में हुई है। उनके भाई जितेंद्र सिंह के अनुसार, हादसे के बाद धर्मपाल सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। पुलिस उन्हें सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। -रामबीर, थाना प्रभारी, सेक्टर-65
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article