फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   for car loot fire on spo

जगुआर लूट के प्रयास में एसपीओ को गोली मारने का मामला

Wed, 31 Jul 2019 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
for car loot fire on spo
वेटर बनकर भागने की फिराक में था अंशुल
विज्ञापन

गुरुग्राम। अतुल कटारिया चौक पर पार्षद सीमा पाहुजा के भतीजे राहुल पाहुजा को बंधक बनाकर जगुआर गाड़ी लूटने का प्रयास करने वाला आरोपी अंशुल उर्फ खली वेटर बनकर भागने की फिराक में था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए जिस ब्लीच गार्डन में घुसा था, वहां गार्डन में काम करने वाले कर्मचारियों के कपड़े पहनकर अंशुल वेटर बनकर सबकी आंखों में धूल झोंकना चाहता था। वह कपड़े बदलकर जैसे ही बाहर निकला, वैसे ही पुलिस ने उसे घेर लिया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान इस तथ्य का खुलासा किया है।
सूत्रों की मानें तो अंशुल पुलिस से बचने के लिए फायरिंग करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे काबू कर लिया था। बुधवार को आरोपी का रिमांड पूरा हो गया जिसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। वहीं, अपराध शाखा को मामले में संलिप्त अंशुल के अन्य आरोपियों का सुराग लग गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपराध शाखा की 4 टीमों ने करीब 2 दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, मामले में घायल हुए एसपीओ जयवीर की हालत में सुधार होने लगा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार रात को पार्षद सीमा पाहुजा का भतीजा राहुल पाहुजा जगुआर गाड़ी लेकर सिग्नेचर टावर से अतुल कटारिया चौक की तरफ आ रहा था। इस दौरान कार सवार तीन बदमाश उसके पीछे लग गए और जगुआर में कई बार टक्कर मारी। कटारिया चौक के पास राहुल ने जैसे ही गाड़ी रोकी वैसे ही एक हथियारबंद बदमाश उसके पीछे भागा और उसे काबू कर गाड़ी में डालने का प्रयास करने लगा। बदमाशों के चंगुल से छूटकर राहुल कटारिया चौक पर कावड़ ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की तरफ भागा। इसी दौरान एक बदमाश गाड़ी को गलत दिशा से लेकर राहुल का पीछा करने लगा। जैसे ही इनोवा बैरिकेड के पास पहुंची तो सामने से आ रही कैब के कारण रुक गई। इस पर बदमाशों ने राहुल को गोली मारी जो ड्यूटी कर रहे एसपीओ जयवीर को लग गई। इस पर बदमाश मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही अपराध शाखा सहित थाना पुलिस सक्रिय होकर छापेमारी करने लगी। घायल को अस्पताल पहुंचाया। रात करीब ढाई घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने ब्लीच गार्डन के बाथरूम से आरोपी अंशुल उर्फ खली को गिरफ्तार कर अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed