फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   flipkart employe se gadee chhinnni

फ्लिपकार्ट कर्मचारी से मारपीट कर अज्ञात युवकों ने गाड़ी छीनी

Thu, 01 Aug 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
flipkart employe se gadee chhinnni
गुरुग्राम। सेक्टर-58 में बुधवार को ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के कर्मचारी से चार-पांच अज्ञात युवक मारपीट कर गाड़ी छीनकर फरार हो गए। कर्मचारी के शोर मचाने के बावजूद युवक पकड़ में नहीं आ सके। सूचना के बाद सेक्टर-65 थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर्मचारी का बयान दर्ज किया। थाना प्रभारी के मुताबिक अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूलरूप से पलवल निवासी शिव कुमार फ्लिपकार्ट कंपनी में वेंडरों के सामान की डिलवरी का काम करता है। बुधवार शाम को वह अपनी गाड़ी से माल की डिलवरी करने के लिए सेक्टर-58 स्थित डिस्कवरी वाइन शॉप के पास आया था। इसी दौरान चार-पांच युवक पहुंचे। युवकों ने माल की डिलिवरी के संबंध में बातचीत करते हुए उसे घेर लिया। युवक कुछ समझ पाता इससे पहले आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित युवक ने आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए शोर मचाया लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। बदमाशों के फरार होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, इस पर सेक्टर-65 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed