{"_id":"6a173c314be6b126c3043727","slug":"five-people-injured-in-five-separate-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89368-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पांच अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पांच अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल
विज्ञापन
-भोंडसी, खेड़कीदौला, सेक्टर-65, सेक्टर-29 व पटौदी थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में पांच अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की शिकायत पर भोंडसी, खेड़कीदौला, सेक्टर-65, सेक्टर-29 व पटौदी थाना में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। संबंधित थानों की पुलिस सभी मामलों की छानबीन कर रही है।
पहले मामले में पटौदी के खेतियावास गांव के पास 25 मई को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में हकदारपुर गांव निवासी स्कूटी चालक नरेंद्र के सिर में चोटें लग गईं, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल को उपचार के लिए रेवाड़ी स्थित निजी अस्पताल भर्ती कराया है। घायल के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दूसरे मामले में भोंडसी थाने में दी शिकायत में सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह ग्रुप सेंटर नीमच में डीआईजी पद पर कार्यरत है। 20 मई की शाम करीब 8 बजे अपनी कार से मुंबई एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम की ओर आ रहा था। सोहना रोड पर उतरने के दौरान आगे चल रही इनोवा ने एकदम से लेन बदल दी, जिससे उनकी कार इनोवा से टकराने के बाद घूम गई व डिवाइडर से टकरा गई। इससे हादसे में उसको चोटें आईं। राहगीरों ने उसको पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
तीसरे मामले में राजस्थान के करौली निवासी लवलेश कुमार ने सेक्टर-65 थाने में दी शिकायत में बताया कि उनका साला लेखराज चौधरी 26 मई की सुबह करीब 5 बजे बाइक से बेहरामपुर गांव से नोएडा जाने के लिए निकाला था। जब वह सेक्टर-62 में जोमेटो बिल्डिंग के सामने पहुंचा तभी तेज रफ्तार कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चौथे मामले में नवादा गांव निवासी अंकित ने खेड़कीदौला थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 25 मई को बाइक से आईक्यू अस्पताल से अपने घर जा रहा था। गांव बढ़ा के पास स्थित न्यारा पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल को सेक्टर-90 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पांचवें मामले में सेक्टर-29 थाने में दी शिकायत में जालौन (उत्तर प्रदेश) के जसुआपुर निवासी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वह सरहोल गांव में किराये पर रहकर ई-रिक्शा चलाता है। 15 अप्रैल की सुबह करीब 7.30 बजे वह अपनी ई-रिक्शा लेकर इफको चौक से सरहोल गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान इफको चौक के पास एक निजी बस की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गई। इससे सत्येंद्र कुमार के दोनों पैरों, जबड़े सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगीं। उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज कराने के बाद वह अपने गांव चले गए। पीड़ित ने 26 मई को थाने में आकर अज्ञात बस चालक के खिलाफ शिकायत दी है।
वर्जन
शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके संबंधित थानों की पुलिस सभी मामलों में छानबीन कर रही है। जल्द ही वाहन चालकों को जांच में शामिल करके कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता