फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five arrested for demanding ransom by kidnapping cotton businessman-account manager

Gurugram: रूई कारोबारी-एकाउंट मैनेजर को अगवा करने वाले पांच गिरफ्तार, 50 लाख रुपये की मांगी थी फिरौती

Sun, 10 Jul 2022 07:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 10 Jul 2022 07:11 AM IST
सार

तमिलनाडु के रुई कारोबारी व उसके कर्मचारी का अपहरण कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Five arrested for demanding ransom by kidnapping cotton businessman-account manager
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

कारोबार में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर दिल्ली के पांच बदमाशों ने तमिलनाडु के रुई कारोबारी व उसके कर्मचारी को दिल्ली बुलाकर एयरपोर्ट से अपहरण कर लिया। बदमाशों ने परिवार वालों से 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने दिल्ली स्पेशल सेल की मदद से कारोबारी व उसके कर्मचारी को मुक्त कराने के साथ ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रही तमिलानाडू पुलिस पांचों बदमाशों को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


आईजी एसटीएफ सतीश बालन के अनुसार तमिलनाडु पुलिस ने उनसे संपर्क कर बताया था कि उनके एक कारोबारी विल्वपति और उसके अकाउंट मैनेजर विनोथ कुमार का बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली एयरपोर्ट से अपहरण कर लिया गया था, जो दिल्ली एनसीआर में है। इसके बाद दिल्ली स्पेशल सेल व एसटीएफ की मदद से छानबीन हुई। कारोबारी व उसके एकाउंट मैनेजर को सकुशल मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं ने दोनों को कई घंटे कार में घुमाने के बाद दिल्ली के श्याम नगर स्थित एक फ्लैट में ले जाकर बंधक बना लिया था। कारोबारी के परिजन को फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आसिफ हुसैन, के जिरवानी बाबू, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद करीम व सोनू के रूप में हुई है। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। आसिफ सवा माह पहले अपहरण के मामले में जेल से छूट कर बाहर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रुई का स्टॉक बता कर लिया था झांसे में
पुलिस के अनुसार के जिरवानी बाबू ने खुद को तमिलनाडू का बता कर कारोबारी से संपर्क किया था। बेवसाइट से नंबर लेकर कारोबारी को 15 दिन से झांसे में ले रहा था। उनको कोलकाता में रूई का पुराना स्टॉक होने की बात कह कर दिल्ली बुलाया था। कैब का इस्तेमाल कर दोनों को घुमाता रहा।

पैर में बैटरी बांध बम से उड़ाने की दी थी धमकी
एसटीएफ के डीएसपी वरुण दहिया ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने दोनों के पैर में बैटरी व तार बांध रखे थे। जिस कमरे में रखा था, उसे बंद कर बाहर चले जाते थे। उनके पास से नकली पिस्तौल भी बरामद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed