{"_id":"612d19298ebc3e79f7454c65","slug":"five-arrested-for-copying-in-bsf-constable-recruitment-exam-gurgaon-news-noi6018722124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ सिपाही भर्ती की परीक्षा में नकल करते पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ सिपाही भर्ती की परीक्षा में नकल करते पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) में सिपाही पद के लिए आयोजित परीक्षा में नकल करते पांच अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था, जबकि बाकी चार मोबाइल और ब्लूटूथ के जरिये नकल कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ भोंडसी थाना में मामला दर्ज किया है।
भोंडसी पुलिस के अनुसार बीएसएफ की ओर से यह शिकायत चंद्र शेखर सिंह ने दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार को बीएसएफ में सिपाही पद के लिए परीक्षा हुई। परीक्षा का एक केंद्र भोंडसी के दमदमा रोड स्थित आरबीएसएम पब्लिक स्कूल भी था। वहां पर जांच में पाया गया कि कुछ युवक प्रतिबंध के बावजूद मोबाइल व ब्लूटूथ का प्रयोग कर नकल कर रहे थे। बीएसएफ की विजिलेंस टीम ने कुल 5 अभ्यर्थियों को पकड़ा। इनकी पहचान पंकज कुमार, जगविंद्र, सोमबीर सिंह, नवनीत कुमार, नितिन कुमार के रूप में हुई है।
आरोपी पंकज का यहां परीक्षा नहीं थी बल्कि वह मनोज कुमार के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। आरोपियों के पास से एक मोबाइल, पांच ब्लूटूथ डिवाइस, एक ब्लूटूथ कनेक्टर व पांच ईयरफोन बरामद किया है। दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा पंकज ही इनमें मुख्य आरोपी है। उसके पास ही मोबाइल व ब्लूटूथ कनेक्टर था। जो बाकी चार आरोपियों के ब्लूटूथ व ईयरफोन से जुड़ा हुआ था। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।