फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire in mobile ATM van running on the highway

चलती मोबाइल एटीएम वैन में लगी हाईवे पर आग

Sun, 06 Mar 2022 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 07:02 PM IST
विज्ञापन
Fire in mobile ATM van running on the highway
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार दोपहर करीब दो बजे चलती मोबाइल एटीएम वैन में अचानक आग लग गई। बोनट से धुआं निकलता देखकर पास से गुजर रहे वाहन सवारों ने चालक को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। कैश सुरक्षित है या नहीं। इसकी जानकारी करने के लिए बैंक के अधिकारियों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक निजी बैंक की मोबाइल एटीएम वैन कन्हई गांव से कापसहेड़ा की ओर जा रही थी। वैन में चालक और एक सुरक्षा गार्ड थे। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इफ्को चौक फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचने के दौरान अचानक वैन में आग लग गई। चालक को इसकी जानकारी नहीं लगी। पास से गुजर रहे एक वाहन सवार ने बोनट से धुआं निकलता देखकर चालक को इसकी जानकारी दी। चालक ने वैन को सड़क किनारे रोका। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। सूचना कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को दी गई। उप निदेशक फायर गुलशन कालरा ने बताया कि दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची थी। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग से वैन जल चुकी है। आग लगने के दौरान करीब 45 मिनट तक हाईवे पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

थाने में सुरक्षित लाई गई वैन, बैंक अधिकारियों को दी जानकारी
एटीएम में कैश होने के चलते यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से वैन को थाना सेक्टर 17-18 भेजा। एसएचओ सुधीर कुमार ने बताया कि डिस्पेंसर में कैश सुरक्षित लग रहा है। हालांकि इस संबंध में कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। वह मौके पर पहुंचेंगे तो जानकारी हो सकेगी। एटीएम में कितना कैश था, सुरक्षित है या जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed