फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire in a moving car, two people saved lives by jumping

चलती कार में लगी आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

Sun, 27 Dec 2020 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Fire in a moving car, two people saved lives by jumping
गुरुग्राम/सोहना। सोहना-गुरुग्राम रोड पर चलती गाड़ी में आग लगने समेत शनिवार रात को आगजनी की दो घटनाएं हुईं। इसमें से एक में कार से कूदकर दो लोगों ने अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

सोहना रोड पर गांव धुनेला के नजदीक शॉर्ट सर्किट के कारण वैगनआर कार में आग लग गई। गाड़ी में सीएनजी लगी हुई थी। उसमें सवार चालक समेत दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। उधर, गांव मोहम्मदपुर गुर्जर में घर के पास बने उपले के बिटोरे में आग लग गई।
विज्ञापन

आग लगी देख ग्रामीण रती खान, विक्रम, इसाक व तरुण मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना दमकल को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी जयबीर सिंह ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा यह आग पास ही बंधे मवेशियों को चपेट में ले सकती थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी शरारती तत्व ने बिटोरे में आग लगा दी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed