फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire due to gas leak, roof collapsed with explosion

Gurugram News: गैस रिसाव से लगी आग, धमाके के साथ ढह गए दो कमरे

Thu, 12 Jan 2023 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
Fire due to gas leak, roof collapsed with explosion
गैस रिसाव से लगी आग, धमाके के साथ छत ढही
विज्ञापन

पटौदी के गांव गुढाना में हुआ हादसा, पड़ोस के मकान में आई दरार

आग में झुलसने से बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर, सफदरजंग रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। रसाेई गैस सिलिंडर में रिसाव होने से बृहस्पतिवार को पटौदी के गांव गुढाना में बड़ा हादसा हो गया। यहां इमरती देवी (60) के चूल्हा जलाते ही तेज धमाके के साथ कमरे में आग लग गई और मकान की छत ढह गई। आग लगने से वृद्धा 40 फीसदी से अधिक झुलस गईं। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक गोवंश भी झुलस गया, उसे दादरी के गोशाला भेजा गया है। हादसे की वजह से पड़ोस के मकान में भी दरार आ गई है।

पुलिस के अनुसार, अकेले रहने वाली इमरती देवी ने एक बछिया भी पाल रखी थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे चाय बनाने रसोई में गईं। चूल्हा जलाते ही कमरे में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत उड़ गई। धमाका सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। सूचना मिलने पर पटौदी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड पहुुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बुजुर्ग ने तीन दिन पहले ही सिलिंडर लिया था। माना जा रहा है कि सिलिंडर में लीकेज की वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed