फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Finally Gurugram-Delhi boarder sealed

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने की दिल्ली की सीमा सील

Sat, 02 May 2020 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Finally Gurugram-Delhi boarder sealed
गुरुग्राम। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को गुरुग्राम-दिल्ली की सीमा कर दी। प्रशासन ने सुबह 10 बजे से दिल्ली से आने वाले वाहनों व लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के तहत छूट वाले वाहनों और लोगों के पास व पहचान पत्रों की जांच करने की व्यवस्था बिगड़ गई।
विज्ञापन

वाहन चालकों ने लाइन का पालन करना बंद कर दिया और वे अपने वाहन बैरिकेड के पास ले आए। इससे सीमा पर जाम लग गया और छूट प्राप्त वाहनों को भी गुरुग्राम में प्रवेश करने में दिक्कत हुई। इस कारण बॉर्डर पर देर शाम तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त अमित खत्री के निर्देश के तहत पुलिस ने 10 बजे बॉर्डर सील कर दिया। इसके बाद उन्हीं वाहनों व लोगों को प्रवेश दिया गया जिन्हें गृह मंत्रालय के आदेश पर छूट मिली हुई थी। इनके अलावा बहुत ही अनिवार्य कार्य वाले लोगों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अनुमति मिलने के बाद प्रवेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने निजी अस्पतालों में कार्यरत डाक्टरों एवं अन्य स्टाफ और गुरुग्राम निवासी क्वारंटीन दिल्ली पुलिसकर्मी को भी प्रवेश नहीं दिया। पुलिस की सख्ती से सीमा पर जाम लग गया।
करीब आधा घंटे बाद पुलिस ने व्यवस्था संभालने के लिए मशक्कत शुरू की। पुलिसकर्मी वाहनों को घुमाकर दूसरी ओर ले जाने के निर्देश देने लगे। पुलिस के इस कदम का अधिकतर वाहन वालों ने विरोध किया और वे पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक करने लगे।

इस बीच कई वाहन चालक पुलिस पर अपनी पहुुंच का रौब मारते हुए पुलिस कर्मियों को अपने सिफारिश से फोन पर बात करने का दबाव बनाने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी एक नहीं सुनी। वाहन चालकों व पुलिस कर्मियों के बीच दोपहर तक नोंकझोंक चलती रही। पुलिस की सख्ती के कारण एक हजार से अधिक वाहनों का वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed