फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fight for Rs 52 at petrol pump

पेट्रोल पंप पर 52 रुपये के लिए मारपीट

Tue, 17 Aug 2021 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Fight for Rs 52 at petrol pump
गुरुग्राम। सिकंदरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर 52 रुपये के लिए सेल्समैन से मारपीट का मामला सामने आया है। सेल्समैन का कहना है कि वह 52 रुपये लौटा चुका था और स्कूटी सवार बोला की रुपये नहीं दिए। उसे सीसीटीवी फुटेज जांच कराने के लिए अंदर ले जाने लगा तो आरोपी ने मारपीट कर दी। दो महिला कर्मचारियों ने भी उसने बदसलूकी की। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह शिकायत यूपी गोंडा के गांव कुरासी निवासी गणेश कुमार ने दी है। वह सिकंदरपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन नौकरी करता है। 14 अगस्त की दोपहर 3 बजे एक स्कूटी सवार पेट्रोल भरवाने आया था।
विज्ञापन

स्कूटी में 447 रुपये 93 पैसे का पेट्रोल डाल दिया गया। स्कूटी सवार ने सेल्समैन को 500 रुपये का नोट दिए जिसमें से बकाया 52 रुपये सेल्समैन ने वापस कर दिए। आरोप है कि स्कूटी सवार कहने लगा कि तुमने रुपये वापस नहीं दिए और रुपये मांगने लगा। सेल्समैन का कहना है कि जब एक बार रुपये लौटा दिए तो दोबारा कैसे दे। सेल्समैन ने फिर कहा कि रुपये दे चुका हूं तो आरोपी गाली देने लगा। फिर सेल्समैन ने कहा कि अंदर ऑफिस में चलो, वहां सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखा देता हूं। सेल्समैन उससे आगे चलने लगा तो पीछे से आरोपी ने मारपीट कर दी। दो महिला कर्मचारियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी उनके साथ भी धक्का-मुक्की कर गाली गलौच की। फिर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed