फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Felling of trees coming in the way of Metro corridor begins in Sector-9

Gurugram News: मेट्रो कॉरिडोर में आने वाले पेड़ों की कटाई सेक्टर-9 में शुरू

Sun, 26 Oct 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Felling of trees coming in the way of Metro corridor begins in Sector-9
स्टेशन के लिए ग्रीन बेल्ट व पिलर के लिए सेंट्रल वर्ज के पेड़ काटे जा रहे
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई तेजी से चल रही है। अब सेक्टर-9 में पेड़ काटे जा रहे हैं। मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक करीब 1800 पेड़ काटे जाने हैं।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो का काम चल रहा है। इसके लिए पहले चरण में मिलेनियम सिटी से सेक्टर नौ तक निर्माण कार्य होना है। निर्माण एजेंसी ने सेक्टर 44 की ओर से कार्य शुरू कर दिया है। ऐसे में कॉरिडोर में आ रहे पेड़ों को काटने का काम तेजी से चल रहा है। मिलेनियम सिटी सेंटर से मेट्रो सर्विस रोड से होकर आएगी और कन्हई मोड से नेताजी सुभाष रोड पर सेंट्रल वर्ज से होकर जाएगी। हीरो होंडा चौक से बसई तक पेड़ काटे जा चुके हैं। सेक्टर 33 व 34 और सेक्टर नौ रोड पर पेड़ काटे जा रहे हैं। जीएमआरएल का प्रयास है कि निर्माण कार्य से ज्यादा पेड़-पौधे प्रभावित न हों। पहले चरण में मिलेनियम सिटी स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव,सेक्टर-9 और सेक्टर 33 में डिपो का सिविल कार्य होना है।
विज्ञापन

बता दें कि मेट्रो परियोजना से प्रभावित होने वाले पौधे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे की ग्रीन बेल्ट में लगाए जाएंगे। मेट्रो परियोजना के लिए 1801 पेड़ों के बदले 18,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग के वन संरक्षक सुभाष यादव ने बताया कि मेट्रो निर्माण कार्य में प्रभावित होने वाले पेड़ों के बदले केएमपी के झज्जर से गुरुग्राम एरिया की ग्रीन बेल्ट में पौधे लगाए जाएंगे। जीएमआरएल पांच वर्षों तक इन पौधों के रखरखाव पर करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च करेगा। 16 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इनमें पीपल, बरगद, नीम, गूलर, पिलखन, अमलतास, इमली, बेलपत्र, काला सिरीस, शहतूत व जामुन समेत अन्य पौधे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed