{"_id":"5f5e54688ebc3e98150cb8ab","slug":"fault-in-trasfarmer-15-fider-stop-working-gurgaon-news-noi5360177127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादशाहपुर सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में आई खराबी, 2 लाख से अधिक लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादशाहपुर सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में आई खराबी, 2 लाख से अधिक लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। बादशाहपुर स्थित 220केवी सब स्टेशन के एक ट्रांसफार्मर में रविवार देर शाम खराबी आने से 15 फीडर बंद हो गए। इससे बादशाहपुर से भोंडसी तक 30 से अधिक गांवों, सेक्टरों, कॉलोनियों व सोसाइटियों के 2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो गए। बिजली गुल हुए 1 घंटे से ज्यादा निकल गया तो लोगों ने अधिकारियों को फोन करने शुरू किए। पहले तो वे कुछ देर में ही बिजली आपूर्ति सुचारु होने का आश्वासन देते रहे, बाद में लोगों के फ़ोन उठाने बंद कर दिए। बिजली निगम कर्मचारियों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन से जुड़ा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण दिक्कत आई है। इसे देर रात तक सुचारु किया जा सकेगा।
रविवार को खराब हुए ट्रांसफार्मर के कारण बादशाहपुर, भोंडसी, रिठौज, नया गांव, धूमसपुर, मारुतिकुंज, सेक्टर 63, 65, बादशाहपुर समेत अन्य क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। बादशाहपुर निवासी सुनील, अजय, रिठौज निवासी राम और अन्य लोगों ने बताया कि देर शाम करीब साढ़े सात बजे बिजली निगम दफ्तर में फोन करने पर कहा गया कि फाल्ट के कारण बिजली बाधित है। कुछ देर में आ जाएगी। रात करीब 9 बजे तक अधिकारियों ने फोन उठाने बंद कर दिए तो कुछ लोग सब स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने यहां मौजूद कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने मुख्य ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने की बात बताते हुए 15 फीडर बंद होने की जानकारी दी। इस मामले में बादशाहपुर के एसडीओ धर्मेंद्र रुहिल को फोन किया गया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया।