फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   fault factory caught in kandipur

कादीपुर में पकड़ी नकली सामान बनाने वाली फैक्ट्री, तीन धरे

Sat, 04 Jan 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
fault factory caught in kandipur
कादीपुर में पकड़ी नकली सामान बनाने वाली फैक्ट्री, तीन धरे
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारकर ब्रांडेड कंपनियों के लेबल लगाकर नकली डिटर्जेंट, नमक, शैंपू व आटा बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी। हालांकि मालिक मौके से भागने में कामयाब रहा, लेकिन पुलिस ने मौके से 125 बैग सामान के साथ तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। कंपनी अधिकारी की शिकायत पर कॉपीराइट एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के मुताबिक, फैक्ट्री मालिक की तलाश की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये सामान कहां-कहां सप्लाई किया जाता था।

दिल्ली स्थित ग्रीव्स प्रोटेक्शन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी संजीव बहल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी टाटा नमक, टाइट, सर्फ एक्सल, क्लीनिक प्लस समेत कई नामी कंपनियों के शैंपू बनाने वाली कंपनियों के लिए काम करते हैं। कहीं भी अगर कोई उनके ब्रांड के नाम पर नकली सामान बेचता है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाती है। अधिकारी को सूचना मिली थी कि कादीपुर में देवेंद्र उप्पल नामक शख्स ब्रांडेड सामान की नकली फैक्ट्री संचालित कर रहा है। टीम की ओर से कई दिनों तक निगरानी रखने के बाद शुक्रवार को सेक्टर-10ए थाना पुलिस टीम के साथ यहां छापा मारा। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर देखा कि नकली सामान बनाने की मशीनें लगी हुई है और कई नामी कंपनियों के लेबल लगाए जा रहे हैं। छापे की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने यहां पर काम करने वाले पलवल निवासी वीरपाल, यूपी मथुरा के जवली निवासी हाकिम और यूपी फर्रुखाबाद के गांव ऊंचा कायम निवासी पवन को मौके से पकड़ा। जांच में पता चला कि मालिक देवेंद्र उप्पल झज्जर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed