फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Father stumbling door to door to register murder case on son's death

Gurugram News: बेटे की मौत पर हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा पिता

Wed, 19 Jul 2023 08:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 19 Jul 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
Father stumbling door to door to register murder case on son's death
बेटे की मौत पर हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा पिता
विज्ञापन

- 11 जून को हुई थी बेटे की मौत
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 10 चोटों के निशान की बात आई सामने

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। करीब एक महीने पहले हुई बेटे की मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए पिता दर-दर की ठोकरें खा रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई थी, लेकिन उन्होंने दूसरे अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंप दिया था। अब तक उनकी शिकायत पर मामला दर्ज नहीं हो सका है।
फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के गांव फाजिलपुर बादली निवासी प्रताप को 11 जून को सूचना मिली थी कि उसके बेटे की तबीयत खराब हो गई है। वह निजी अस्पताल में पहुंचा तो उसका बेटा मृत अवस्था में था। वह उसे लेकर दूसरे अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 10 चोटों की बात सामने आई।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस पर बेटे के दोस्तों पर अंदरूनी चोट मारकर बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए शिकायत थाने दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। पुलिस आयुक्त ने डीसीपी मानेसर को जांच सौंप दी। पीड़ित ने डीसीपी मानेसर से बात की तो उन्होंने एसीपी पटौदी द्वारा जांच करने के बारे में बताया। इसके बाद वह एसीपी पटौदी के पास गया तो उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी अभी बाहर गया हुआ है। मामले में बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed