{"_id":"60ca398d8ebc3e2d9d01b1ae","slug":"father-son-shot-son-died-gurgaon-news-noi587910965","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र को मारी गोली, बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र को मारी गोली, बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटौदी। खंड के गांव खलीलपुर में बुधवार शाम दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर युवक और उसके तीन साल के मासूम बेटे को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए पिता-पुत्र को रेवाड़ी में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि पैसों के लेन देन को लेकर रंजिश में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है, जांच की जा रही है।
बुधवार देर शाम करीब सात बजे गांव खलीलपुर में अपने घर में बैठे युवक प्रवीन और उसके तीन साल के बेटे भव्य पर बाइक सवार करीब पांच बदमाशों ने गोली चला दी। प्रवीन को दो गोली लगीं और उसके बेटे की छाती में बदमाशों ने एक गोली मारी। गोली मारकर बदमाश मौके से भाग गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को पटौदी अस्पताल के लिए भिजवाया। यहां से दोनों को रेवाड़ी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
गांव के सरपंच छत्रपाल ने बताया कि रेइलाज के दौरान तीन साल के मासूम भव्य ने दम तोड़ दिया। वहीं पिता प्रवीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने की कोशिश की है। पटौदी थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी इसका सुराग नहीं लग पाया है कि हमलावर कौन थे, जांच की जा रही है। सभी आरोपी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।