फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Farrukhnagar was renamed as Shriram Nagar.

Gurugram News: फर्रुखनगर का नाम बदलकर किया गया श्रीराम नगर

Sat, 06 Dec 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farrukhnagar was renamed as Shriram Nagar.
नगर पालिका सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया नाम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। नगर पालिका सदन ने सर्वसम्मति से फर्रुखनगर का नाम बदलकर श्रीराम नगर करने का प्रस्ताव पारित किया है। नगर पालिका अध्यक्ष बीरबल सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक विशेष बैठक बुलाकर सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया।
इस दौरान बैठक में तीन नाम प्रस्तावित किए गए थे जिसमें श्रीराम नगर, अंबेडकर नगर और वैदिक नगर नाम रखे गए थे। इस पर बैठक में चर्चा की गई। पार्षद देवेंद्र शर्मा ने कहा कि श्रीराम नाम हमारे नगर की आस्था और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। वहीं देवदास दहिया ने अंबेडकर नगर नाम को समानता का प्रतीक बताया। कुछ सदस्यों ने वैदिक नगर को भारतीय परंपरा से जोड़ने की बात कही थी। बैठक में शामिल अधिकांश सदस्यों ने श्रीराम नगर नाम को सर्वोत्तम विकल्प माना जिसके बाद सर्वसम्मति से श्रीराम नगर नाम को पारित किया गया।
विज्ञापन


अध्यक्ष बीरबल सैनी ने कहा कि यह नगर की पहचान और गौरव को नए आयाम देगा। उपाध्यक्ष प्रदीप यादव ने इसे नगर के इतिहास का सुनहरा पल बताया। स्थानीय नागरिकों में भी इस निर्णय को लेकर खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि श्रीराम नाम के साथ नगर की पहचान और पवित्र होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, नपा सचिव राजेश शर्मा, एमई योगेश राठी, मनोनीत पार्षद रामबीर यादव, नीरज सैनी, पार्षद देवेंद्र शर्मा, देवदास दहिया, आकांशा, ज्ञानचंद, नीलम सोनी, माया देवी, विनय एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed