फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   farmer protest

विजय यात्रा के साथ 15 को किसान आंदोलन समाप्त होगा

Sat, 11 Dec 2021 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
farmer protest
गुरुग्राम। किसान आंदोलन के दौरान स्थानीय राजीव चौक पर चले अनिश्चितकालीन किसान धरने का समापन 15 दिसंबर को विजय यात्रा के साथ होगा। इस संबंध में शनिवार को राजीव चौक स्थित धरना स्थल पर बैठक हुई जिसमें तय हुआ कि विजय यात्रा के साथ सभी सहयोग देने वालों का आभार भी व्यक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौ. संतोख सिंह ने बताया कि बैठक में तय हुआ है कि विजय यात्रा के साथ धरने का समापन किया जाएगा। बैठक में अनिल पंवार, अटलवीर कटारिया, बीरू सरपंच, ऊषा सरोहा, जय प्रकाश रेडू, बलवान सिंह दहिया, धर्मवीर परवाल, तारीफ सिंह गुलिया, लखपत जांघू, नवनीत रोजखेड़ा, हरि सिंह चौहान, मनीष मक्कड़, डॉ. सारिका वर्मा, गीता गौरेया, ईश्वर सिंह पहलवान, तेजपाल यादव, विजय यादव, सतीश मराठा ने संबोधन किया।
विज्ञापन

धरने में रिटायर्ड विंग कमांडर एमएस मलिक, कुलदीप सिंह, योगेश्वर दहिया, फूल कुमार, अमित पंवार, अमित नेहरा, रामफूल नेहरा, हरि सिंह चौहान, मनीष मक्कड़, रेखा यादव, मृगया मुकाम, भारती देवी, प्रेम सिंह सेहरावत एडवोकेट, कमलदीप, तनवीर अहमद, योगेश कुमार, आकाशदीप, रणजेय सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन ने किसानों की एकता को मजबूत किया
बैठक में सभी से विचार विमर्श के बाद विजय यात्रा की सहमति बनी है। सभी का आभार सहित मुंह मीठा कराया जाएगा
- संतोख सिंह, अध्यक्ष, किसान मोर्चा
मैंने अपने जीवन में कई आंदोलन देखे। यह सबसे संघर्षपूर्ण और सफल किसान आंदोलन है। इसके लिए सभी को बधाई
- ईश्वर सिंह पहलवान
आंदोलन ने किसानों की एकता को मजबूत किया है। कोई भी सरकार किसान विरोधी फैसले नहीं ले सकती
- वीर सिंह सरपंच
आंदोलन में सभी विचारधाराओं के लोग किसान हित में एक मंच पर आए। आंदोलन पूरी तरह गैर राजनीतिक रहा।
- राजवीर सिंह सरदार जी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed