फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake call center gang busted

आखिरकार गिरफ्तारः कार में चलाते थे कॉल सेंटर, 100 से अधिक लोगों से की ठगी

Thu, 20 Feb 2020 06:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
fake call center gang busted
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बीमा कंपनी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर देशभर में लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह के सदस्य पुलिस से बचने के लिए गाड़ी के अंदर फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने 3 युवतियों व 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में गिरोह के सदस्यों ने खुलासा कि बीमा पॉलिसी प्रीमियम में डिस्काउंट के नाम पर बीते दो वर्ष में देशभर के 100 से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन


इसमें हरियाणा सरकार के अवर सचिव भी शामिल है। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम को मंगलवार शाम को सूचना मिली की गिरोह के सदस्य दिल्ली के आसपास एकत्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर टीम ने द्वारका सेक्टर-13 से पांच आरोपियों को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में तीन युवतियों व दो युवक थे। इनकी पहचान दिल्ली नजफगढ़ के पास गोल्डन एंक्लेव निवासी आमिर खान, उत्तम नगर के पास संजय एंक्लेव निवासी अभिषेक उर्फ गोलू, शंकर एक्सटेंशन निवासी संध्या शर्मा, उत्तम नगर शुक्र बाजार टी ब्लॉक निवासी सोनाली श्रीवास्तव और रत्नापुरी चौक आर ब्लॉक निवासी नेहा के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सरगना अभिषेक इस पूरे नेटवर्क को चलाता है। तीनों युवतियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया जबकि दोनों युवकों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

अवर सचिव से 90 हजार की ठगी

पुलिस के मुताबिक, चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में अवर सचिव (अंडर सेक्रेटरी) के पद पर सूबे खां कार्यरत है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 2016 में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से बीमा कराया था। 27 सितंबर 2019 को भी उनके पास किस्त जमा कराने का संदेश आया, लेकिन किसी कारण वे जमा नहीं करा सकें।

बीते वर्ष 4 से 21 अक्तूबर तक छुट्टी पर गांव में थे। इस दौरान उनके मोबाइल पर बीमा की किस्त जमा कराने के लिए कुछ युवतियों ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर फोन किया। जिसके बाद अधिकारी ने 24 अक्तूबर को उनके बताए बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में 90 हजार रुपये जमा करा दिए।

19 नवंबर को मैक्स कंपनी की ओर से किस्त जमा कराने का दोबारा संदेश आया तो अगले दिन उन्होंने कंपनी के दफ्तर में जाकर बताया कि उन्होंने किस्त जमा करा दी है। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी में आपकी कोई किस्त नहीं जमा नहीं हुई। अवर सचिव के मुताबिक कुछ दिन बाद उनके मोबाइल पर एक युवती ने फोन करके 3 लाख का बोनस आने की बात कही।

बीमा कंपनी में काम कर चुका है सरगना
पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिषेक गिरोह को संचालित कर रहा था। वो पहले एक नामचीन बीमा कंपनी में नौकरी कर चुका है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का एक दोस्त एक बीमा कंपनी में काम करता है जो उन्हें बीमा धारकों का डाटा देता था। इसकी बदौलत गिरोह के सदस्य हर महीने 4 से 5 लोगों से ठगी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed