फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Expected bumper crop yield due to timely rains

Gurugram News: समय पर बारिश होने से फसल के बंपर पैदावार की उम्मीद

Wed, 08 Jan 2025 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Expected bumper crop yield due to timely rains
- गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसल में सबसे ज्यादा फायदा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। इस बार समय पर बारिश होने से खेतों में फसल खिली नजर आ रही है। फसल को लेकर किसानों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। उम्मीद की जा रही है इस बार सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो बंपर पैदावार होगी। हालांकि, शुरुआत में अधिक बारिश के कारण इस बार जिले में सब्जी की बिजाई का रकबा घटा है। इसके साथ ही सरसों में भी मामूली कमी आई है। अब तक डेढ़ लाख एकड़ से भी ज्यादा फसल में गेंहू की फसल व सरसों की फसल 75 हजार 300 एकड़ में बिजाई की गई है। सब्जी का रकबा 4940 से घटकर 3100 एकड़ रह गया। वहीं, सरसों गत वर्ष 81755 एकड़ की बिजाई हुई तो इस वर्ष घटकर 75300 रह गया। ऐसे ही सब्जी का रकबा 4940 से घटकर 3100 एकड़ रह गया।
जिले में लगभग पौने तीन लाख एकड़ पर बिजाई हुई है। कुछ गांव ऐसे हैं, जहां पर वर्षा के मौसम में हुए जलभराव का पानी खेतों में भरा होने के कारण बिजाई नहीं हो सकी। बता दें कि जिले के नूंह, तावडू, फिरोजपुर झिरका व पुन्हाना उपमंडल में करीब पौने तीन लाख एकड़ भूमि कृषि योग्य है। कृषि योग्य भूमि में रबी व खरीफ की फसलें होती हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक जिले में गेहूं की सबसे ज्यादा बिजाई हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार गेहूं की फसल की बिजाई ज्यादा हो चुकी है। पिछले वर्ष गेहूं की बिजाई एक लाख 53 हजार 525 एकड़ में बोई गई थी। लेकिन अभी तक यह एक लाख 60 हजार एकड़ में बिजाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

इस बार जो बारिश हुई है यह बहुत ही अच्छे मौके पर हुई है। फसलों में पानी की बचत के साथ-साथ अच्छी पैदावार की उम्मीद है। -रणजीत
बारिश के होने से सबसे अच्छा असर सब्जियों पर है । सब्जी की पैदावार अच्छी होने के कारण रेट भी सस्ते हुए हैं। -इलियास।
गेहूं,सरसों मेवात की मुख्य फासले हैं। इन फसलों में बारिश से काफी फायदा हुआ है, पैदावार बेहतर रहने की उम्मीद है। -अब्दुल हई।
पिछले सप्ताह जो बारिश हुई है उसने फसलों में पानी की बचत के साथ-साथ बहुत अच्छा काम किया है। इस बार अभी तक बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। किसान को कोई दिक्कत आती है तो कृषि विभाग से सलाह ले सकता है।- वीरेंद्र सिंह, उपनिदेशक कृषि विभाग नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed