फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Excellent result of the students of all 11 schools of the city

गुरुग्राम: शहर के सभी 11 स्कूलों के छात्रों का शानदार परिणाम

Sat, 24 Jul 2021 11:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो नोएडा ब्यूरो
नोएडा ब्यूरो Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 24 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Excellent result of the students of all 11 schools of the city
Exam results

द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सत्र 2020-21 के तहत 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी किया, जिसमें शहर के सभी 11 स्कूलों के छात्रों का परिणाम शानदार रहा। हालांकि अबकी बार कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था और 10वीं व 11वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणामों एवं 12वीं कक्षा के मूल्यांकन को आधार मानकर छात्रों के परिणाम घोषित किए हैं। ऐसे में आईएससीई बोर्ड ने मेरिट सूची नहीं जारी की है।

विज्ञापन


परिणाम में शानदार अंक प्राप्त करने पर छात्रों के चेहरे खिले हुए हैं और उन्हें बेहतर महाविद्यालयों के दाखिला सहित अन्य संस्थानों में शानदार अंकों के साथ प्रवेश मिलने की आस जगी है। हालांकि मूल्यांकन के आधार पर अंक मिलने पर अधिकतर छात्रों के अंक काफी अधिक हैं, ऐसे में महाविद्यालयों व अन्य संस्थानों में दाखिला लेना अबकी बार काफी मुश्किल रहेेगा। वहीं 10वीं व 12वीं कक्षा में सभी बच्चों के पास होने एवं शानदार अंक मिलने पर स्कूल प्रबंधन भी अपनी पीठ थपथपा रहे हैं, कि उनके स्कूलों का परिणाम बेहतरीन रहा।
विज्ञापन


स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम
शहर के सेक्टर-57 स्थित स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम सौ फीसदी रहा। 12वीं कक्षा में विज्ञान स्ट्रीम के छात्र पनव दुआ ने 99.75 फीसदी अंक, कॉमर्स स्ट्रीम में अंशिता गौड़ ने 99.7 फीसदी अंक, मानविकी स्ट्रीम में अरनाज कौर ने 97.95 फीसदी अंक हासिल किए हैं। स्कूल के 85 फीसदी छात्रों ने 12वीं कक्षा में 90 फीसदी या इससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। वहीं 10वीं कक्षा में देवयानी किशोर ने 99.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं, जबकि 80 फीसदी छात्रों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल कटारिया स्कूल का परिणाम
अतुल कटारिया स्कूल में 10वीं के परिणाम में शौर्य अनंत और कनिष्क 99 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान पर रहे। खुशी सहरावत व तरुण यादव ने 98.8 फीसदी अंक, हरनूर 98.6 फीसदी अंक हासिल किए। स्कूल के अध्यक्ष कर्नल धनराज कटारिया एवं निदेशक सुमित्रा कटारिया ने अतुल कटारिया स्कूल के शानदार परिणाम पर शिक्षकों व छात्रों को बधाई दी।

श्रीराम मॉल्सरी स्कूल का परिणाम
श्रीराम मॉल्सरी स्कूल की 12वीं के परिणाम में मेहेरसरण, सुहासिनी सिंह व जूही चौधरी ने संयुक्त रूप से 99.75 फीसदी अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। निहारिका मनोचा व रहमत अरोड़ा ने 99.25 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय स्थान और अध्ययन शुक्ला, रसील अरोड़ा, प्रति व यश आहुजा ने 99 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 10वीं कक्षा में अक्षरा शुक्ला ने 99 फीसदी अंकों के साथ प्रथम, श्रेया ने 98.8 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय व अर्जुन गुप्ता ने 98.2 फीसदी अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सिंगापुर में पढ़ाई करने की तैयारी
12वीं कक्षा में 99.75 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले पनव दुआ अब सिंगापुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने वहां पर कंप्यूटर विज्ञान स्ट्रीम में दाखिला लेने के लिए विश्वविद्यालय का चयन भी किया है। पनव के पिता विशाल दुआ व माता कीर्ति दुआ निजी कंपनी में सीएफओ के पद पर नियुक्त हैं। पनव दुआ ने बताया कि उसने जेईई मेंस को पास कर लिया है और जेईई एडवांस को लेकर तैयारी कर रहे हैं। 12वीं कक्षा में परीक्षाओं को लेकर उन्होंने खूब तैयारी की हुई थी, लेकिन मूल्यांकन के आधार पर मिले अंकों से भी वह खुश हैं।

खुद का व्यापार करने का लक्ष्य
12वीं कक्षा में 99.7 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली अंशिता गौड़ का भविष्य में अपना खुद का बिजनेस का लक्ष्य है। अंशिता ने बिजनेस मैनेजमेंट स्ट्रीम में दाखिला लेकर उच्चतर पढ़ाई करने की तैयारी की है, ताकि वह बिजनेस की पढ़ाई कर सकें। उनको यह प्रेरणा अपने पिता अतीत गौड़ व माता अंशिला गौड़ से मिली है, जोकि स्वयं का बिजनेस कर रहे हैं। अंशिता ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर वह काफी मेहनत कर रही थी और प्री-बोर्ड परीक्षाओं में उनके 99 फीसदी अंक आए थे। ऐसे में उनको उम्मीद थी कि परीक्षाओं में लगभग 99 फीसदी अंक हासिल कर लेगी।


यूएस जाकर लेंगी आगे की शिक्षा
12वीं कक्षा में 97.95 फीसदी अंक हासिल करने वाली अरनाज कौर गिल की यूएस जाकर पढ़ाई करने की तैयारी है। अरनाज ने बताया कि यूएस में पढ़ाई को लेकर काफी कोर्स हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने यह तय नहीं किया है कि किस कोर्स में दाखिला लेंगी। वहां के शैक्षिक संस्थानों में कोर्स एवं उनसे मिलने वाली नौकरी के बारे में जानकारी लेकर ही आगे का लक्ष्य तय किया जाएगा। अरनाज के पिता अमरदीप सिंह गिल बिजनेस करते हैं और माता गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई में उनके माता-पिता का काफी सहयोग मिला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed