फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Even after land acquisition, 1500 families are yearning for a road.Even after land acquisition, 1500 families are yearning for a road.

Gurugram News: जमीन अधिग्रहण के बाद भी रास्ते के लिए तरस रहे 1500 परिवार

Fri, 10 Apr 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Even after land acquisition, 1500 families are yearning for a road.Even after land acquisition, 1500 families are yearning for a road.
पाम हिल्स के निवासियों ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से 24 मीटर सड़क की लगाई गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मुख्य सड़क से रास्ता नहीं होने के कारण सेक्टर-77 स्थित पाम हिल्स सोसाइटी के लोग मुश्किल में हैं। सोसाइटी का मुख्य गेट सीधा 60 मीटर की सड़क पर खुलता है, जो काफी असुरक्षित है। इस रास्ते पर गड़्ढे और दलदल है, जिससे आवाजाही में काफी दिक्कत होती है। जबकि कई सालों के संघर्ष के बाद उनकी सोसाइटी तक पहुंचने के लिए 24 मीटर सड़क के अधिग्रहण का काम हो चुका है। पिछले साल सितंबर से वे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग को पत्र लिख रहे हैं। सोसाइटी के लिए स्वीकृत 24 मीटर सड़क बनवाने के लिए लोगों ने जिला नगर योजनाकार समेत अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा है।



निवासियों ने कहा
हमने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से अनुरोध किया है कि 24 मीटर सड़क बनवाने का काम शीघ्र किया जाए। सीधे मुख्य सड़क पर निकलना असुरक्षित है। यहां करीब 7000 लोग रोजाना परेशानी झेल रहे हैं। -अमित मुदगिल, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
विज्ञापन


गड्ढे और मिट्टी के कारण यह सड़क काफी असुरक्षित है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। -भाव्या रेलिया, आरडब्ल्यूए महासचिव
विज्ञापन
विज्ञापन


29 एकड़ की हमारी सोसाइटी के पास अपनी सुरक्षित सड़क नहीं है जबकि इसके जमीन अधिग्रहण का काम काफी पहले हो चुका है। हमारे पास सही और सुरक्षित रास्ता नहीं है। -धर्मजीत सिंह, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed