फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Engineer dies after speeding bike hits pole, body cut into two pieces

Gurugram News: तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराने पर इंजीनियर की मौत, शव के हुए दो टुकड़े

Fri, 29 Mar 2024 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Engineer dies after speeding bike hits pole, body cut into two pieces
तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराने पर इंजीनियर की मौत, शव के हुए दो टुकड़े
विज्ञापन

बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, लोहे के तार से कटा शरीर

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में लोहे के तार से कटकर कंप्यूटर इंजीनियर के शरीर के 2 हिस्से हो गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह निजी कंपनी में काम करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर सीआरपीसी की धारा-174 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार राजस्थान के रहने वाले 27 वर्षीय रितुज बेनीवाल कानपुर आईआईटी से पासआउट थे। वह एक कंप्यूटर हार्डवेयर कंपनी में कार्यरत थे और सुशांत लोक फेज-3 में अपने दोस्त शानतम शर्मा के साथ एक फ्लैट में किराये पर रह रहे थे। दोस्त ने बताया कि पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि रितुज को दुर्घटना के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो पता लगा कि दुर्घटना में उसके शरीर और बाइक के दो टुकड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

वह पुलिस के साथ घटनास्थल पर गया और पास ही लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पाया कि रितुज की बाइक तेज रफ्तार में थी। रितुज ने कुछ गाड़ियों को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ियों को ओवरटेक करने से पहले ही उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और ग्रीन बेल्ट में प्रवेश करते हुए स्लिप हो गई। इसके बाद बाइक और रितुज डिवाइडर के लोहे के तारों से टकरा गए। तारों से कटने से उनका शरीर 2 हिस्सों में बंट गया। हादसे में बाइक के भी टुकड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी डीएलएफ का बयान
एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक का कहना है कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास के फुटेज खंगाले है। जिससे पता चला है कि युवक की बाइक की गति तेज थी। इस कारण से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हादसे में उसकी मौत हुई है।



रितुज को था बाइक चलाने का शौक
दोस्त शानतम के अनुसार रितुज को बाइक चलाने का बहुत शौक था, जिसके कारण उसने कावासाकी निन्जा स्पोर्ट्स बाइक ली हुई थी। प्रत्येक रविवार को वह बाइक लेकर घूमने जाता था। शानतम ने बताया कि हादसे की सुबह भी रितुज बाइक लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed