{"_id":"6a2190cd33a92dcaf306ac07","slug":"emphasis-on-safety-and-convenience-hi-tech-roads-to-be-built-in-manesar-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90276-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुरक्षा और सुविधा पर जोर, मानेसर में बनेंगी हाईटेक सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुरक्षा और सुविधा पर जोर, मानेसर में बनेंगी हाईटेक सड़कें
विज्ञापन
नगर निगम ने एस्टीमेट कराया तैयार, जल्द होगा टेंडर
नंबर गेम- 10 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम क्षेत्र की सड़कों को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़े कदम उठा रहा है। नगर निगम ने क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। इस परियोजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम ने इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
योजना के तहत बामडौली से वजीरपुर रोड, हरबला की ढाणी से रामपुरा रोड और वार्ड-19 की एक प्रमुख सड़क को स्मार्ट रोड बनाया जाएगा। इन सड़कों की कुल लंबाई छह किलोमीटर से अधिक है। परियोजना पूरी होने के बाद इन मार्गों पर लोगों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
नगर निगम के अनुसार, स्मार्ट रोड पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से लोगों को जरूरी सूचनाएं और संदेश दिए जा सकेंगे। इसके अलावा सार्वजनिक घोषणाओं के लिए स्पीकर भी लगाए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। पैदल चलने वालों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेब्रा क्रॉसिंग और सिग्नल लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं, सड़कों को आकर्षक बनाने के लिए सेल्फी पॉइंट भी विकसित किए जाएंगे, जहां लोग फोटो खिंचवा सकेंगे।
विज्ञापन
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान ने बताया कि योजना की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट रोड बनने से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि लोगों को आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी।