{"_id":"685d88f5696c26cf1e0973d8","slug":"emphasis-on-cleanliness-and-encroachment-prevention-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60922-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: साफ-सफाई और अतिक्रमण रोकथाम पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: साफ-सफाई और अतिक्रमण रोकथाम पर दिया जोर
विज्ञापन
अतिरिक्त निगमायुक्त ने टाउन वेंडिंग समिति के साथ की बैठक
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त यश जालुका ने बृहस्पतिवार को टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में फुटपाथ और सड़कों पर अतिक्रमण रोकने, वेंडिंग क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने तथा वेंडिंग कार्टस के पास दो डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त निगमायुक्त ने पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने की अपील की और कहा कि सभी वेंडर अपना कचरा नगर निगम के सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट पर ही डालें। साथ ही, उन्होंने कचरा उठाने वाली गाड़ी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया।
बैठक में टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने अनुरोध किया कि इनफोर्समेंट टीम उनकी रेहड़ियों को न तोड़े। यदि रेहड़ी जब्त की जाए तो रसीद दी जाए। इसके अतिरिक्त, वेंडिंग जोन में पीने के पानी, शौचालय और प्रकाश की उचित व्यवस्था करने की मांग भी की गई। ब्यूरो