फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Emphasis on cleaning drains before the rains, 90% work completed

Gurugram News: बारिश से पहले नालों की सफाई पर जोर, 90 फीसदी काम पूरा

Sun, 07 Jun 2026 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on cleaning drains before the rains, 90% work completed
15 जून तक क्षेत्र के सभी प्रमुख नालों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य तय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानसून आने से पहले औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एचएसआईआईडीसी ने तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने 15 जून तक क्षेत्र के सभी प्रमुख नालों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य तय किया है, ताकि बरसात के दौरान सड़कों और औद्योगिक क्षेत्रों में पानी जमा न हो। नालों की सफाई का कार्य 90 प्रतिशत तक पूरा हो गया है।
इस बार नालों की सफाई का काम एचएसआईआईडीसी द्वारा कराया जा रहा है। नगर निगम मानेसर और एचएसआईआईडीसी के बीच हुए समझौते के बाद यह जिम्मेदारी एचएसआईआईडीसी को सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते नालों की सफाई पूरी कर ली जाएगी, जिससे बारिश के दौरान लोगों और उद्योगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


आईएमटी क्षेत्र के कई नालों में भारी गंदगी व कूड़ा जमा होने से बारिश के पानी का प्रवाह प्रभावित होता है और सड़कों पर जमा होने लगता है। पानी जमा होने के कारण लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उद्यमियों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में जलभराव एक बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे में नालों की समय पर सफाई जरूरी है। एचएसआईआईडीसी अधिकारियों का कहना है कि सभी प्रमुख नालों की सफाई तेजी से कराई जा रही है और 15 जून तक काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
क्षेत्र आईएमटी के नालों का सफाई कार्य तेजी से कराया जा रहा है। नालों की सफाई का कार्य 90 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। 15 जून तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -राजीव गोयल, एजीएम, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed